news
Monday, October 12, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

शामली में धर्मांतरण : जांच के दायरे में दिल्ली से मुंबई तक के मौलाना, गायब हो गया आयुष उर्फ अली

by National Agenda
June 10, 2026
in Uttar Pradesh
0
आयुष
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में दवा व्यवसायी के पुत्र के धर्मांतरण का मामला लगातार गरमाया हुआ है। आयुष मालिक धर्मांतरण केस में पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। इसमें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के मौलानाओं को रडार पर लिया गया है। साथ ही, इस पूरे खेल में शामिल सभी लोगों को निशाने पर लिया गया है।

हालांकि, आयुष मालिक उर्फ मोहम्मद अली ने मीडिया के सामने आकर अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन की बात कही है। इसके बावजूद पुलिस मामले में एक्टिव मोड में है। इसका कारण आयुष मालिक के पिता देवराज मलिक के पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप माना जा रहा है। इस मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, धर्मांतरण के खेल में जुड़े तमाम पक्षों को कार्रवाई के दायरे में लाने की तैयारी चल रही है।

नेटवर्क की चल रही तलाश

आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। धर्मांतरण करने वाले आयुष के बयान के बाद भी पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस इसे युवक के ब्रेनवॉश से जुड़ा मामला मान रही है। मामले की तह तक जाने के लिए शामली से दिल्ली और मुंबई तक फैले नेटवर्क को खंगालने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। आयुष मलिक केस को उठाने वाले स्वामी यशवीर महाराज ने युवक की शादी दिल्ली में कराने और मुंबई में खतना होने की बात कही है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

शामली पुलिस इस समय पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरा कराने में जुटी हुई है। इसके बाद टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश देंगी। मामले में जांच का फोकस अब उन तथ्यों पर है, जिनमें आयुष के मुंबई में खतना कराने और बाद में दिल्ली में निकाह होने की जानकारी सामने आई है। इन बिंदुओं से जुड़े दस्तावेज, गवाह और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है।

पिता के आरोप महत्वपूर्ण

मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक की ओर से लगाए आरोपों को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है और उनकी ओर से उपलब्ध कराई सूचनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में नामजद मौलवियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है। दूसरी तरफ, गिरफ्तार की गई आयुष की पत्नी चांदनी और उसके पिता के बाद नामजद परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।

पुलिस की जांच में धर्मांतरण मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। हालांकि, आयुष इस्लामिक वक्ता इसरार के भाषणों से प्रभावित था। पुलिस आयुष उर्फ अली के सोशल मीडिया एक्टिविटी, संपर्कों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इससे किसी संभावित विदेशी लिंक की पुष्टि हो सकेगी।

चांदनी की जमानत याचिका खारिज

शामली केस में गिरफ्तार चांदनी की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। चांदनी और उसके परिजनों की ओर से सीजेएम कोर्ट में 8 जून को जमानत याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दिया। अभियोजन अधिकारी उतेश कुमार जौहरी ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली और कैराना अक्षय दीप यादव की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

आयुष, चांदनी का परिवार गायब

आयुष उर्फ मोहम्मद अली ने सोमवार को हनुमान टील्ला रोड स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर मीडिया को बयान दिया। इसमें उसने किसी प्रकार के दबाव में न आकर स्वयं इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही थी। इसके बाद से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को आयुष का पता नहीं लगा पाया। आयुष का मेडिकल स्टोर भी बंद है। वहीं, संपति हड़पने के लिए प्रेमजाल में फंसाकर आयुष का धर्म परिवर्तन एवं निकाह कराने के आरोप केस दर्ज हुआ था।

मामले में चांदनी और उसके पिता को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, परिवार पर गंभीर आरोप हैं। घटना सामने आने के बाद से चांदनी का परिवार गायब है। चांदनी का परिवार काजीवाड़ा में रहता था। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। गिरफ्तारी के डर से चांदनी की बहनें और उसका भाई, परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।

4 जून को उठाया था मामला

बघरा स्थित योग साधना केंद्र के स्वामी यशवीर महाराज की ओर से शामली के मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष के धर्म परिवर्तन एवं निकाह का मामला चार जून को वीडियो वायरल कर उठाया गया था। इसके बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में 6 जून को मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी चांदनी ने अपने परिवार एवं अन्य लोगों एवं मौलवियों के साथ मिलकर प्रेम जाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026
BJP

सपा के 3 बागियों की BJP में एंट्री, ठाकुर-ब्राह्मण नेता लड़ पड़ेंगे?

October 11, 2026
Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026

Recent News

bjp or sp

BJP या सपा, अयोध्या में कौन ज्यादा मजबूत है?

October 11, 2026
Chief Minister Samrat Chaudhary

CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़!

October 11, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.