पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव परिणाम के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है. आज पहले जनता दल यूनाइटेड की ओर से समीक्षा बैठक की गई, उसके बाद अचानक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी एनडीए की बैठक बुला ली. इस मीटिंग में तमाम घटक दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए.
पीएम के बिहार दौरे पर चर्चा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक समाप्त होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं, उसी की तैयारी के लिए एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलाई गई थी.
एनडीए सरकार की वर्षगांठ पर कार्यक्रम
संजय सरावगी ने कहा कि छठ के बाद लोकतंत्र बचाओ अभियान में और तेजी आएगी, इस पर भी फैसला हुआ है. साथ ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम करने का भी फैसला हुआ है. 20 नवंबर को यह कार्यक्रम होगा.
एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद गहमागहमी
विधान परिषद चुनाव में 8 में से तीन सीटों पर एनडीए को जीत मिली है, जबकि दो राजद और एक प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और दो निर्दलीय चुनाव जीते हैं. दोनों निर्दलीय ने बीजेपी का समर्थन कर दिया है, जो जदयू को हराकर आए हैं. इसको लेकर जदयू नेताओं में नाराजगी है. इसके अलावा विधान परिषद के चुनाव में भीतर घात को लेकर भी आरोप लगाया जा रहा है.
एनडीए की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
विधान परिषद चुनाव से पहले बाकि पूर्व चुनाव में भी एनडीए को हर का सामना करना पड़ा था और उससे पहले भोजपुर बक्सर विधान परिषद निकाय के चुनाव में भी एनडीए को हार मिली थी. जदयू की बैठक के बाद कोई भी उम्मीदवार या विधायक खुलकर बोलने से बचते दिखे. सबने यही कहा कि हम लोगों ने अपनी पीड़ा नेतृत्व को बता दी है.
हालांकि सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबकि बैठक में सहयोगी दलों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है. वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एक मंत्री पर भी आरोप लगाया गया.












