news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Delhi

दिल्ली में अग्नि सुरक्षा मानकों में बड़ा बदलाव, फायर सर्विस संशोधन नियम-2026 अधिसूचित

by National Agenda
August 30, 2026
in Delhi
0
delhi government
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा (संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। सरकार की ओर से 28 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार नए नियम दिल्ली अग्निशमन सेवा नियम 2010 में संशोधन करते हैं और अग्नि सुरक्षा के न्यूनतम मानकों को संशोधित दिल्ली एकीकृत भवन उप-विधि (यूबीबीएल) से जोड़ा गया है। सरकार का कहना है कि इससे राजधानी में भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

नए नियमों में क्या-क्या बदलाव

संशोधित नियमों के तहत सभी संबंधित भवनों में आधुनिक और अनिवार्य अग्नि सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा। इनमें फायर इंजनों की आवाजाही के लिए छह मीटर चौड़े स्पष्ट मार्ग, स्वचालित एवं निरंतर निगरानी प्रणाली, स्प्रिंकलर सिस्टम और आपात स्थिति में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए समर्पित बैकअप जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इन प्रावधानों का उद्देश्य आग जैसी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना और जान-माल के जोखिम को कम करना है।

अग्नि सुरक्षा मानकों को यूनिफाइड बिल्डिंग बायलॉज से जोड़ा

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और संरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली फायर सर्विस (संशोधन) नियम, 2026 के माध्यम से अग्नि सुरक्षा मानकों को यूनिफाइड बिल्डिंग बायलॉज के साथ सीधे जोड़ा गया है। उनके अनुसार, संशोधित नियमों से राजधानी के भवनों में आधुनिक अग्नि सुरक्षा उपायों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित होगा और दिल्ली को अधिक सुरक्षित, सक्षम तथा आपदा-रोधी शहर बनाने में मदद मिलेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मानकीकृत ऑडिटर निरीक्षण चेकलिस्ट भी लागू की जाएगी। इससे निरीक्षण प्रक्रिया को एक समान बनाने और सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान में मदद मिलेगी। सरकार के अनुसार, नए नियम दिल्ली में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ भवनों के सुरक्षित और आधुनिक विकास के लिए एक अधिक स्पष्ट एवं जवाबदेह ढांचा तैयार करेंगे।

दिल्ली में इस साल हुए तीन बड़े अग्निकांड

बता दें कि, फायर सेफ्टी नियमों में यह बदलाव हाल के महीनों में दिल्ली में आग लगने की कई बड़ी घटनाओं को देखते हुए किया गया है। इसी साल जून महीने में मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग में 23 लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। मृतकों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। इससे पहले पालम की एक बिल्डिंग में आग लगने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, विवेक विहार में भी एक इमारत में एसी फटने से लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.