news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती: CM योगी

by National Agenda
October 1, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला है. लोकभवन में आयोजित पुलिस पदक अलंकरण समारोह में सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था, माफिया समानांतर सरकारें चलाते थे और उनके सामने पुलिस भी मजबूर नजर आती थी. सीएम योगी ने कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी और घुटने टेके जाते थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही टेढ़ी हो तो वह कानून-व्यवस्था को सीधा कैसे कर सकता है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने पुलिस सुधारों को आगे बढ़ाया और पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने पर काम किया. इसी कार्यक्रम में उन्होंने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाई, पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया और पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक संघर्ष का विमोचन किया.

सुरक्षा हटे तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं

इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और जुर्माने के बीचमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंद कमरे में बैठकर किसी के बारे में टिप्पणी करना आसान है, लेकिन वहां चिंतन और चर्चा भी तभी संभव है जब बाहर सुरक्षा का इंतजाम हो. उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो और उसे अपने पद का कितना भी गुरूर क्यों न हो, अगर उसकी सुरक्षा हटा दी जाए और अराजकता का माहौल बन जाए तो उसे भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी.

2017 से पहले दंगे और कर्फ्यू आम थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी खराब थी, पुलिसकर्मियों को टूटे भवनों में रहना पड़ता था. उन्होंने कहा कि उस समय पूरे साल में केवल करीब छह हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता थी और पीएसी की कई वाहिनियां समाप्त कर दी गई थीं… कोसीकलां, मेरठ, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर समेत कई जगहों पर दंगे हुए और लंबे समय तक कर्फ्यू लगा.

सात पुलिस कमिश्नरेट, 14 लाख से ज्यादा कैमरे

सीएम योगी ने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से भी जूझ रहा था… 2017 के बाद सरकार ने प्रदेश को पॉलिसी पैरालिसिस से बाहर निकालने और पुलिस सुधारों की दिशा में काम शुरू किया… प्रदेश में 14 लाख से अधिक कैमरे लगाए गए हैं… इनका इस्तेमाल सिर्फ अपराध होने के बाद घटनाओं के खुलासे के लिए नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए भी किया जा रहा है… अब उत्तर प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट काम कर रहे हैं.

यूपी पुलिस को पहली बार कीर्ति चक्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरगति को प्राप्त एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता को भी याद किया. उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस को पहली बार कीर्ति चक्र मिला है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, 22 जनवरी 2025 को चार दुर्दांत अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अदम्य साहस दिखाया था… गोली लगने के बाद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी मुनेश देवी को सम्मानित किया.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.