news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

भारत के मास्‍टरस्‍ट्रोक से टेंशन में चीन, बनाया ऐसा फंदा, घुट-घुट कर मरेगा ड्रैगन

by National Agenda
May 24, 2026
in International
0
india china
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: इंडो-पैसिफिक रीजन में चीन की बढ़ती गतिविधियां भारत समेत दुनिया के तमाम देशों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. कभी मरीन सर्वे तो कभी रिसर्च कैंपेन के नाम पर चीनी वॉरशिप और सबमरीन की मौजूदगी हिंद महासागर में देखी जाती रही है. सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट और एनालिस्‍ट इसे चीन की ‘ब्‍लू नेवी स्‍ट्रैटजी’ का हिस्‍सा मानते हैं. इसके तहत दुनियाभर में अपनी नौसैनिक पहुंच बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है.

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की मौजूदगी भारत के लिए चिंता का सबब बना हुआ है, क्‍योंकि यह पूरा क्षेत्र सामरिक रूप से भारत के लिए बेहद अहम है. चीन ने भारत को घेरने के लिए बकायदा ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्‍स’ की रणनीति पर चल रहा है. भारत पड़ोसी देश चीन के स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्‍स का जवाब ‘स्ट्रिंग ऑफ नेकलेस’ से देना शुरू किया है. इससे ड्रैगन के नथुने फूलने लगे हैं. स्ट्रिंग ऑफ नेकलेस अब आकार लेने लगा है. हिन्‍द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक चीन को जवाब देने की मुक्‍कमल तैयारी है.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की समुद्री आक्रामकता के खिलाफ भारत की बढ़ती समुद्री रणनीति को सबसे विश्वसनीय और प्रभावी जवाब माना जा रहा है. भारत की ‘नेकलेस ऑफ डायमंड्स’ स्‍ट्रैटजी ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान के साथ लॉजिस्टिक समझौते, तटीय निगरानी नेटवर्क, सेशेल्स में नौसैनिक अड्डों की व्यवस्था और 2024 से फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री इस दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार, क्वाड के अन्य सदस्य देश भारत जैसी भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति नहीं रखते, जिससे वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक विशिष्ट भूमिका निभाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ रणनीति मूल रूप से भारत को केंद्र में रखकर बनाई गई है. इसमें पाकिस्तान के ग्वादर, श्रीलंका के हंबनटोटा, म्यांमार के क्याउकप्यू और बांग्लादेश के चटगांव जैसे बंदरगाह शामिल हैं, जो भारत के समुद्री क्षेत्र को घेरते हैं.

चीन को मिलेगा मुकम्‍मल जवाब

  • भारत की ‘नेकलेस ऑफ डायमंड्स’ रणनीति को हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
  • यह रणनीति चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ नीति के मुकाबले भारत की सामरिक और नौसैनिक मौजूदगी को मजबूत करने पर केंद्रित है.
  • विशेषज्ञों के अनुसार, भारत हिंद महासागर में अपनी पकड़ मजबूत कर क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन बनाए रखना चाहता है.
  • रणनीति के तहत भारत रणनीतिक बंदरगाहों तक पहुंच बढ़ाने और समुद्री निगरानी तंत्र को विस्तार देने पर काम कर रहा है.
  • ईरान के चाबहार पोर्ट, इंडोनेशिया के सबांग पोर्ट और ओमान के दुक्म पोर्ट को इस नीति में विशेष महत्व दिया गया है.
  • इन समुद्री ठिकानों के जरिए भारत व्यापारिक पहुंच के साथ-साथ सैन्य दृष्टि से भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है
  • भारत ने जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों के साथ रक्षा और समुद्री सहयोग को नई गति दी है.
  • विभिन्न नौसैनिक और लॉजिस्टिक समझौतों का उद्देश्य हिंद महासागर के अहम समुद्री मार्गों पर निगरानी बढ़ाना है.
  • भारत हिंद महासागर क्षेत्र के द्वीपीय देशों में कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम स्थापित कर रहा है, जिससे चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.
  • रक्षा और विदेश नीति विशेषज्ञों का मानना है कि ‘नेकलेस ऑफ डायमंड्स’ केवल सैन्य रणनीति नहीं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की व्यापक भू-राजनीतिक नीति का अहम हिस्सा है.

18 साल में 45 मिशन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2008 के बाद से चीन हिंद महासागर क्षेत्र में 45 से अधिक नौसैनिक मिशन भेज चुका है और अब इस क्षेत्र में कम से कम 13 बंदरगाहों का संचालन कर रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि यह रणनीति भारत के समुद्री प्रभाव को संतुलित करने और क्षेत्रीय उपस्थिति बढ़ाने के लिए तैयार की गई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिमी देशों के फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक ढांचे में अक्सर यह नजरअंदाज किया जाता है कि भारत इस क्षेत्र में केवल एक सहयोगी के रूप में नहीं, बल्कि अपने स्वतंत्र दृष्टिकोण के साथ शामिल हुआ है.

प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में मॉरीशस के पोर्ट लुईस में सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) अवधारणा पेश की थी, जो बाद में भारत की समुद्री नीति का आधार बनी. इस नीति के तहत भारत ने अदन की खाड़ी में एंटी-पाइरेसी अभियान चलाए. कोविड-19 के दौरान मॉरीशस, मालदीव, मेडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स को सहायता भेजी. श्रीलंका से लेकर बांग्लादेश तक तटीय निगरानी रडार नेटवर्क स्थापित किया.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.