news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

भारत ने किया सुपर किलर मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए तैयार ये महाविनाशक हथियार

by National Agenda
June 2, 2026
in National
0
rudram-2
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स ने एक ऐसी ताकत हासिल कर ली है, जिससे जंग शुरू होने से पहले ही दुश्मन के रडार, निगरानी और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट किया जा सकेगा। भारत की स्वदेशी रुद्रम-2 एयर टू ग्राउंड एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। बता दें कि रुद्रम-2 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित स्वदेशी मिसाइल है। इसे खासतौर से दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सेंटरों और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत ने हासिल की नई ताकत

बता दें कि, इस किलर मिसाइलों को लॉन्च करने के बाद उन्हें तय किए गए निशाने पर बेहद सटीक तरीके से पहुंचाया गया। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में लगे उपकरणों से मिले आंकड़ों ने पुष्टि की कि परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और सभी लक्ष्य हासिल कर लिए गए। रुद्रम-2 मिसाइल को डीआरडीओ ने देश में ही विकसित किया है। इसके विकास में हैदराबाद के रिसर्च सेंटर इमारत के साथ कई अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं ने भी योगदान दिया। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और कई अन्य सरकारी व निजी संस्थानों ने भी इस परियोजना में अहम भूमिका निभाई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और सभी सहयोगी संस्थानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत रक्षा तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। डीआरडीओ के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव ने भी इस सफल परीक्षण से जुड़ी सभी टीमों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

किलर मिसाइल है रुद्रम

बता दें कि, करीब 300 किलोमीटर रेंज वाली रुद्रम-2 दुश्मन के रडार से निकलने वाले संकेतों को पहचान कर उस पर हमला करने के लिए डिजाइन की गई है। यह ‘इंटीग्रेटेड एयर डिफ़ेंस सिस्टम’ के खिलाफ भी प्रभावी होगी। ये मिसाइल इलेक्ट्रोमैग्नेटिक माहौल में भी काम कर सकती है। यह हवा से सतह पर मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल है। यह एक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है। जिसे दुश्मन का कोई राडार सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, रेडियो फ्रिक्वेंसी यंत्र, या किसी भी तरह का संचार सिस्टम इसे पकड़ नहीं सकता।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.