news
Saturday, June 20, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

भारत और फ्रांस बनाएंगे नया AI मॉडल, खत्म होगा अमेरिका का दबदबा!

by National Agenda
June 15, 2026
in International
0
india and france
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दुनिया में एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत और फ्रांस ने मिलकर एक नई दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। दोनों देश अब ऐसी AI व्यवस्था विकसित करने पर जोर दे रहे हैं, जिसमें सहयोग, भरोसा और साझेदारी को प्राथमिकता दी जाए। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने Anthropic के कई AI मॉडल पर बैन लगाया है जिसके बाद एआई के क्षेत्र में अमेरिका के दबदबे को लेकर चिंता होने लगी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि फ्रांस और भारत “सहयोगी AI” (Cooperative AI) के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की AI कंपनियों पर निर्भरता और तकनीकी नियंत्रण को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है।

भारत-फ्रांस ने जताई ‘कोऑपरेटिव AI’ की सोच

नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करते हुए मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब इनका आधार तकनीक और नवाचार भी बन रहा है।

मैक्रों ने कहा कि कुछ महीने पहले मुंबई में ‘ईयर ऑफ फ्रेंच-इंडियन इनोवेशन’ की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि भारत इनोवेशन करेगा या नहीं, बल्कि यह है कि भारत के साथ मिलकर कौन इनोवेशन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस AI के क्षेत्र में एक ऐसी साझेदारी चाहते हैं, जिसमें सम्मान और आपसी विश्वास हो।

अमेरिकी AI मॉडल पर निर्भरता को लेकर बढ़ी बहस

भारत और फ्रांस के बीच AI सहयोग की चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका की AI कंपनियों के प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी स्टार्टअप Anthropic ने अपने दो नए AI मॉडल Fable 5 और Mythos 5 का एक्सेस विदेशी नागरिकों के लिए बंद कर दिया था। यह कदम अमेरिकी प्रशासन की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं से जुड़े निर्देशों के बाद उठाया गया।

इस घटना ने दुनिया के कई देशों में यह बहस शुरू कर दी है कि क्या एडवांस AI तकनीक के लिए कुछ चुनिंदा अमेरिकी कंपनियों पर निर्भर रहना सही है। कई देश अब अपनी AI क्षमता और वैकल्पिक साझेदारियों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।

मैक्रों ने भारत की इनोवेशन क्षमता की तारीफ की

मैक्रों ने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 10 लाख से ज्यादा इंजीनियर तैयार होते हैं और देश रिसर्च व इनोवेशन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत के चंद्रयान-3 मिशन का उदाहरण देते हुए कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग भारत की तकनीकी ताकत और क्षमता को दिखाती है। मैक्रों ने भारत की युवा आबादी और विज्ञान-तकनीक पर बढ़ते फोकस को देश की बड़ी ताकत बताया।

मोदी ने बताया भारत-फ्रांस संबंधों का नया आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ पहल भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय विशेषज्ञता के बीच एक पुल का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश व्यापार और रणनीतिक साझेदारी करते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा सोच और मूल्यों पर आधारित होते हैं। भारत-फ्रांस संबंध भी इसी तरह के हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी में कनेक्शन, विश्वास, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा विजन की अहम भूमिका है।

AI के साथ बढ़ेगा आर्थिक और तकनीकी सहयोग

भारत और फ्रांस ने दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए नए कदम उठाने पर भी सहमति जताई है। इसके तहत महत्वपूर्ण खनिजों और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की योजना है। दोनों नेताओं ने स्टार्टअप और निवेशकों को जोड़ने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों की कंपनियां शामिल हुईं।

भविष्य की AI रणनीति में भारत की अहम भूमिका

दुनिया में जैसे-जैसे AI तकनीक रणनीतिक महत्व हासिल कर रही है, वैसे-वैसे देशों के बीच तकनीकी साझेदारी भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। भारत और फ्रांस का यह सहयोग संकेत देता है कि आने वाले समय में AI विकास में केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग की भूमिका भी बड़ी होगी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026
smart transportation services

UP : RTO के चक्कर हुए कम! स्मार्ट परिवहन सेवाओं से कैसे बदला सिस्टम?

June 19, 2026
pm modi

रोजगार मेला नए भारत की पहचान, PM मोदी ने गिनाईं PM-VBRY की उपलब्धियां

June 19, 2026

Recent News

बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख लोगों को मिली नौकरियां, डीबीटी से पैसे होंगे ट्रांसफर

June 19, 2026
money

भारतीय रुपए ने दिखाया दम, आगे भी डॉलर को देगा पछाड़

June 19, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.