news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

कैसे पाएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ; जानें प्रक्रिया

by National Agenda
September 28, 2026
in Economy, National
0
pradhan mantri fasal bima yojana
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

अमेठी: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए आपदा में बेहद मददगार है. कृषि विभाग ने के अनुसार, बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान घटना के 72 घंटे के भीतर क्षति की सूचना दर्ज कराएं. विभाग द्वारा नियमानुसार सर्वे एवं दावा प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाता है. किसानों को कृषि रक्षक हेल्पलाइन और पीएम फसल बीमा योजना के व्हाट्सएप चैटबॉट समेत अन्य माध्यम से भी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं.

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि किसान भाइयों से अपील है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति की स्थिति में निर्धारित समयावधि के भीतर सूचना दर्ज कराना आवश्यक है. इससे पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा.

उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल को नुकसान होने पर किसान क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल को आगामी 14 दिनों के भीतर ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा या बेमौसम बारिश से क्षति होने की स्थिति में भी योजना के तहत दावा किया जा सकता है.

किसान कैसे करें शिकायत: फसल नुकसान के आकलन और दावों के निपटारे में मदद के लिए डिजिटल प्रणालियों का इस्तेमाल किया जाता है. किसान फसल नुकसान की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल, टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 या पीएम फसल बीमा योजना के व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा संबंधित बीमा कंपनी, बैंक शाखा अथवा कृषि विभाग के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है.

कैसे काम करती है योजना: इस योजना में किसान प्रीमियम का निर्धारित हिस्सा देते हैं, जबकि शेष पात्र प्रीमियम पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है. बीमा कवरेज और अधिसूचित फसलें राज्य, मौसम और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. उत्तर प्रदेश सरकार योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित मौसम के लिए फसलों और क्षेत्रों को अधिसूचित करती है.

72 घंटे के अंदर दें सूचना: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है. सूचना दर्ज कराते समय किसान अपना नाम, मोबाइल नंबर, बीमित फसल का विवरण, प्रभावित क्षेत्र, सर्वे नंबर, पीएमएफबीवाई आवेदन संख्या और बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं.

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी बीमित किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने की स्थिति में बिना विलंब निर्धारित माध्यमों से सूचना दर्ज कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें. प्राकृतिक आपदा में किसानों की सूचना पर पारदर्शी व्यवस्था के अनुरूप जांच कर उनकी फसल से हुए नुकसान का वास्तविक क्षति पूर्ति की जाएगी.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.