news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

मोबाइल से दवा तक, PLI स्कीम ने 14 सेक्टर में कितना बदला भारत का व्यापार?

by National Agenda
November 13, 2026
in Economy, National
0
trade india
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साल 2020 में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के तहत प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI Scheme) शुरू किया था। PLI स्कीम का मकसद आयात पर निर्भरता कम करना, देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना और भारत को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना था। अब इस योजना को लेकर नीति आयोग और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद ने ‘इम्पैक्ट असेसमेंट ऑफ पीएलआई स्कीम्स’ नाम से रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में इस योजना के 5 साल के प्रदर्शन का आकलन सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तक 14 सेक्टर में इसके तहत 2,40,138 करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 8.49 लाख लोगों को रोजगार मिला। वहीं, उत्पादन और बिक्री का आंकड़ा 22,66,412 करोड़ रुपये तक पहुंचा। हालांकि, निवेश और उत्पादन के मुकाबले रोजगार के लक्ष्य की उपलब्धि काफी कम रही। ऐसे में सवाल है कि PLI योजना से भारत को कितना फायदा हुआ और किन क्षेत्रों में अभी सुधार की जरूरत है?

क्या है PLI, इसका मकसद क्या है?

PLI यानी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना की शुरुआत सरकार ने देश में उत्पादन बढ़ाने और विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करने के मकसद से की थी। इसके तहत कंपनियों को भारत में अतिरिक्त उत्पादन और बिक्री करने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाता है। योजना में इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, मेडिकल डिवाइस, ऑटोमोबाइल, बैटरी, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, सोलर पैनल और टेलीकॉम समेत 14 सेक्टर शामिल हैं। इन पर कुल 1,91,049 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है।

आंकड़े क्या बताते हैं?

रिपोर्ट के मुतााबिक, निवेश और उत्पादन आगे रहा लेकिन नौकरी के मामले में यह योजना पीछे रही। मार्च 2026 तक इस स्कीम का 58 फीसदी समय बीत चुका है। अभी तक निवेश ₹2,40,138 करोड़ हुआ, जो पूरे लक्ष्य का 76 फीसदी है।  उत्पादन और बिक्री 22,66,412 करोड़ रहा, जो लक्ष्य का 64 फीसदी है। इसके अलावा, नौकरियां 8.49 लाख लोगों को मिलीं, जो लक्ष्य 30.19 लाख का सिर्फ 28 फीसदी है।

ऐसे में देखा जाए तो नौकरियों में सबसे बड़ी कमी दिखती है। 2025-26 में सालाना लक्ष्य का सिर्फ 31 फीसदी पूरा हुआ। रिपोर्ट के हिसाब से जिन सेक्टर में मशीनें और ऑटोमेशन ज़्यादा है, वहां निवेश के मुकाबले नौकरी कम बनती है।

वहीं बात करें इस योजना के तहत 14 सेक्टर के कुल बजट की तो इसके लिए 1,91,049 करोड़ रुपये मिले थे। अब तक ₹35,354 करोड़ बंटे हैं। यानी 18.51 फीसदी। यह कम लग रहा होगा लेकिन स्कीम का नियम ही ऐसा है। इसमें पैसा पहले नहीं मिलता। कंपनी जब बिक्री का लक्ष्य पूरा करती है, तभी इंसेंटिव मिलता है। रिपोर्ट भी यही कहती है कि कम भुगतान का मतलब नाकामी नहीं है।

किस सेक्टर में कितना फायदा, पूरी तस्वीर 

रिपोर्ट में 14 सेक्टर का अलग-अलग आकलन किया गया है। इसमें कुछ क्षेत्रों में अच्छे नतीजे मिले हैं, जबकि कुछ में अभी निवेश का असर दिखना बाकी है। इसमें मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। इसके बाद दवा उद्योग, मेडिकल डिवाइस और खाने-पीने की चीजें तैयार करने वाले क्षेत्र में फायदा देखने को मिला है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.