लखनऊ। कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को नसीहत दी है. लोकसभा क्षेत्र के करनैलगंज में आम्रपाली एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव को अभी बहुत मेहनत करनी होगी.
भाजपा सांसद करन भूषण शरण सिंह के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ. करनैलगंज स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को करन भूषण शरण सिंह ने पत्र लिखा था. इसके बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी और भाजपा सांसद ने हरी झंडी दिखाई.
सांसद के प्रयास से यह एक्सप्रेस ट्रेन रुकेगी और आसपास के लोगों को इस एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा. ट्रेन रवाना होने के बाद कैसरगंज सांसद ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का क्या होगा, यह भगवान ही जानें. अखिलेश अभी मेहनत करें क्योंकि कुर्सी बहुत दूर है.
उन्होंने कहा कि अखिलेश विपक्ष के नेता हैं. मुद्दा उठाना उनका काम है. डबल इंजन की सरकार है और जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी. राम मंदिर में चोरी मामले पर सांसद ने कहा की राम मंदिर मामले में उचित कार्रवाई होगी. इंतजार करिए जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होगी. जल्द FIR होगी और दोषी जेल जाएगे.
टीएमसी में बिखराव और टीएमसी सांसदों के NDA को समर्थन पर सांसद ने कहा कि कोई तोड़फोड़ नहीं की जा रही है. सबको समझ में आ गया है कि भाजपा अच्छी पार्टी है. भाजपा देशहित में काम कर रही है. इसलिए लोग जुड़ रहे हैं.
भाजपा में जो भी आना चाहे, सबका स्वागत है. डीजल पर लगी लिमिट पर सांसद ने कहा कि मैंने पहले कहा था की युद्ध चला तो परेशानी होगी. कोई भी समस्या आती है तो निबटा जाता है. इतना बड़ा परिवार है. आगे भी ऐसी समस्या से निबटा जाएगा.










