news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

UGC से लेकर टीचरों के प्रमोशन तक… MLC चुनाव जीतने के लिए BJP की रणनीति

by National Agenda
October 2, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
bjp
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. 23 अक्टूबर को होने वाले 11 सीटों के MLC चुनाव में बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन के बाद अब अलग-अलग वोटर ग्रुप को साधने की कवायद तेज कर दी है. पार्टी के अंदरूनी इनपुट के मुताबिक, UGC के मुद्दे को लेकर सवर्ण समाज के एक हिस्से में नाराजगी की चर्चा है.

इसी नाराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी ने यूपी की 11 MLC सीटों के लिए घोषित अपनी सूची में पांच ब्राह्मण चेहरों को टिकट दिया है. इनमें वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से हरिकिशोर तिवारी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी, लखनऊ शिक्षक से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक से श्रीचंद शर्मा शामिल हैं.

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का मतदाता वर्ग उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालयों और शिक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए UGC से जुड़े मुद्दे इन मतदाताओं के बीच राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन रहे हैं. पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ब्राह्मण समाज के नेताओं को अलग-अलग स्नातक क्षेत्रों में सक्रिय किया जाएगा. ये नेता मतदाताओं के बीच जाकर बातचीत करेंगे. खासकर UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर जो सवाल या भ्रम हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी.

UGC मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल की कवायद?

शिक्षक और स्नातक सीटों की प्रकृति सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग है. यहां सीमित और पंजीकृत मतदाता वोट करते हैं. ऐसे में हर वोटर तक व्यक्तिगत पहुंच चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन जाती है. बीजेपी की कोशिश बताई जा रही है कि UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर अगर किसी वर्ग में नाराजगी है तो उसे सीधे संवाद के जरिए कम किया जाए.

अब टीचरों को साधने की तैयारी

सिर्फ स्नातक मतदाता ही नहीं, बीजेपी का दूसरा फोकस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों पर है. योगी सरकार ने करीब 10 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे सरकारी शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 70 हजार शिक्षकों को प्रमोशन दिए जाने की तैयारी है और सभी जिलों को वरिष्ठ शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

10 साल बाद प्रमोशन… जिलों से मांगी गई सूची

सरकार की तरफ से जिलों को वरिष्ठ शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. इसके बाद प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. बीजेपी की चुनावी रणनीति में इसे शिक्षक वर्ग के बीच एक अहम मुद्दे के तौर पर देखा जा रहा है. शिक्षक संगठनों के बीच लंबे समय से प्रमोशन का मुद्दा रहा है. ऐसे में चुनाव से पहले इस प्रक्रिया का शुरू होना शिक्षक मतदाताओं के बीच सरकार की पहुंच और संवाद का हिस्सा बन सकता है.

11 सीटों का चुनाव… 2027 से पहले अहम टेस्ट

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. बीजेपी ने सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवारों की सूची में पांच ब्राह्मण चेहरों के साथ शिक्षक संगठनों और संबंधित मतदाता वर्गों में व्यक्तिगत पकड़ रखने वाले चेहरों को भी जगह दी गई है. बीजेपी की असली परीक्षा वोटर तक पहुंच और संगठन की माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति की होगी.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.