news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

आपके सामने पूरा आसमान है, बड़े सपने देखिए और अपने हुनर से उन्हें साकार कीजिए : PM मोदी

by National Agenda
November 22, 2026
in National, Politics, Uttar Pradesh
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ।“आपके सामने इस समय पूरा आसमान है। बड़े सपने देखिए, अपने कौशल का विकास करिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दीजिए। कभी यह महसूस मत कीजिए कि आप अकेले हैं। जब भी आपको लगेगा कि आप अकेले हैं, आप सोच लेना कि मैं आपके साथ खड़ा हूं।” पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर से आए आईटीआई प्रशिक्षुओं को यह भरोसा दिलाते हुए उनके हुनर, परिश्रम और सामर्थ्य को विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि आईटीआई में सीखा गया कौशल केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सीधे भागीदारी का अवसर है। भारत का भविष्य युवाओं के हाथों और उनके हुनर से ही आकार लेने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आईआईटी और आईटीआई, दोनों ही उनके लिए देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य हैं। पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह में शामिल होने के बाद उसी उत्साह से लखनऊ के आईटीआई प्रशिक्षुओं के बीच पहुंचने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आईटीआई के विद्यार्थियों को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए, जितना आईआईटी के विद्यार्थियों को मिलता है।

उन्होंने समाज में व्याप्त उस मानसिकता को बदलने का आह्वान किया, जिसमें आईटीआई में प्रवेश लेने वाले युवाओं को कमतर समझा जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़ी कंपनियों में कुछ लोग भले ही कागजी प्रमाणपत्र लेकर काम करते हों, लेकिन उन कंपनियों को चलाने के लिए सैकड़ों कुशल तकनीकी कामगारों की आवश्यकता होती है।

भारत की परंपरा में रचा-बसा है कौशल का सम्मान

भारत की समृद्ध कौशल परंपरा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने लखनऊ की चिकनकारी, बनारस और कांचीवरम का रेशम, कश्मीर की पश्मीना, मलमल, कलमकारी, सूती वस्त्र, उत्कृष्ट धातु, कांच और पंचधातु की मूर्तिकला जैसे उदाहरण दिए। उन्होंने गुजरात की ‘वसवाया’ परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि गांव बसने के साथ ही वहां जीवन को संचालित करने वाले अलग-अलग हुनर के लोगों की भी बसावट होती थी। समाज की आवश्यकताओं को समझने के लिए उन्होंने गुजरात में अधिकारियों से सुबह जागने से लेकर रात सोने तक और जन्म से मृत्यु तक आवश्यक सेवाओं की सूची तैयार करने को कहा था। शुरुआत में 30-35 कार्यों की सूची आई, लेकिन विस्तार से विचार करने पर करीब एक हजार तरह के काम सामने आए। यही कौशल समाज को गतिशील बनाए रखते हैं।

आने वाले वर्षों में प्रमाणपत्रों से अधिक महत्व हुनर का होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आक्रांताओं ने भारतीय कारीगरों के हुनर को कमजोर करने के लिए उनके कौशल पर चोट की, जबकि अंग्रेजों ने मैकाले की शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से कौशल आधारित परंपरा को पीछे धकेलकर कागजी क्लर्क तैयार करने वाली व्यवस्था को बढ़ावा दिया। आजादी के बाद भी डिग्री और प्रमाणपत्र को अधिक महत्व मिला तथा हाथ से काम करने वाले युवाओं को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। दादाजी धर्माधिकारी की पुस्तक में वर्णित एक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि केवल पोस्ट ग्रेजुएट या गोल्ड मेडलिस्ट होना पर्याप्त नहीं, व्यक्ति को कोई काम आना भी चाहिए। अब समय बदल रहा है और आने वाले वर्षों में प्रमाणपत्रों से अधिक महत्व हुनर का होगा।

दुनिया को चाहिए भारत के हुनरमंद युवा

प्रधानमंत्री ने दक्षिण कोरिया, दुबई, अबूधाबी, कतर और कुवैत के अपने दौरों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के शाही परिवार भारतीय कारीगरों के परिश्रम और कौशल की सराहना करते हैं। आधुनिक शहरों के निर्माण में भारतीय कामगारों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज अनेक देश भारत के साथ समझौतों में हर साल हजारों की संख्या में कुशल मानव संसाधन की मांग कर रहे हैं। दुनिया को आईटीआई से प्रशिक्षित हुनरमंद युवा चाहिए। भारत को विश्व की स्किल कैपिटल बनाने में यही युवा केंद्र में रहेंगे।

जिसके पास कौशल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से रोजगार छिनने की आशंकाओं के बीच युवाओं को समझना होगा कि जिसके पास कौशल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता। कोविड काल में कुशल कामगारों की अहमियत पूरी दुनिया ने महसूस की। आज भारत मोबाइल फोन आयात करने वाले देश से आगे बढ़कर उनका निर्माण करने वाला देश बना है। देश की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में युवाओं के हुनर की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एक दशक में पांच हजार नई आईटीआई, 30 से अधिक नए ट्रेड

प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद एक दशक में देश में लगभग पांच हजार नई आईटीआई स्थापित की गई हैं। आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या पांच लाख से अधिक बढ़ी है और छात्राओं की संख्या ढाई गुना से अधिक हुई है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, फैकल्टी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ आईटीआई में 30 से अधिक नए जमाने के ट्रेड शुरू किए गए हैं। इनमें एआई असिस्टेंट, साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट, ड्रोन टेक्नीशियन, ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नीशियन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एनीमेशन एवं स्पेशल इफेक्ट और सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है।

आईटीआई का पाठ्यक्रम, मशीनें और प्रशिक्षकों का ज्ञान नई तकनीक के अनुरूप हो

उन्होंने कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षित युवा अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों के संचालन से लेकर उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार का प्रयास है कि आईटीआई का पाठ्यक्रम, मशीनें और प्रशिक्षकों का ज्ञान नई तकनीक के अनुरूप हो तथा प्रशिक्षण का उद्योगों से सीधा जुड़ाव बने। प्रधानमंत्री ने पीएम सेतु के तहत 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

प्लंबरों की कमी ने बताई हुनर की अहमियत

प्रधानमंत्री ने रोजगार की संभावनाओं को समझाने के लिए पीएनजी कनेक्शन का उदाहरण दिया। पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज संकट के कारण गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सरकार ने शहरों में प्रतिदिन एक लाख पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया था। समीक्षा बैठकों में पता चला कि पर्याप्त संसाधन और धन उपलब्ध होने के बावजूद प्लंबरों की कमी के कारण लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि देश में कुशल कामगारों की कितनी बड़ी जरूरत है। सोलर पावर, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, फिटनेस और खेल उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में 2027 में होगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया आयोजन

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा, जहां एशिया के विभिन्न देशों के युवा अपनी कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस आयोजन की मेजबानी के लिए उत्तर प्रदेश को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

युवा आगे बढ़ेंगे तो परिवार गौरवान्वित होगा और देश भी प्रगति करेगा

प्रधानमंत्री ने गरीबी से बाहर आए 50 करोड़ लोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को सशक्त बनाने और चार करोड़ पक्के घरों के निर्माण जैसे अभियानों ने कुशल कामगारों के लिए भी लाखों नए अवसर पैदा किए। घरों में बिजली, पानी की पाइपलाइन और अन्य सुविधाएं पहुंचाने में इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर और तकनीकी कामगारों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को समाज और राष्ट्र की शक्ति बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे तो परिवार गौरवान्वित होगा और देश भी प्रगति करेगा।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.