नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को रेखा सरकार ने एक बार फिर से बड़ी राहत दी है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने 100 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) छूट योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।
दरअसल, राजधानी दिल्ली में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने अपना पानी का बिल जमा नहीं किया है। समय पर पानी का बिल नहीं जमा करने की वजह से उन पर सरचार्ज और जुर्माना लगाया जा रहा है। सरकार ने लाखों लोगों के इसी बोझ को कम करने के लिए योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।
बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया के एक्स (X) प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है। अब उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपना बिल जमा करा सकते हैं।
सरकार की ओर से कहा गया कि अगर आपका पानी बिल का बकाया है, तो उसे बढ़ने न दें। इस मौके का फायदा उठाकर अपना बकाया बिल चुकाएं।












