लखनऊ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मिर्जापुर में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जल जीवन मिशन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने काम पूरा करने के लिए समय की सीमा तय कर दी है.
मंत्री का अल्टीमेटम: मिर्जापुर के विंध्याचल अष्टभुजा गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक हुई. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जहां भी अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है आगे उसे कारण के लिए निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि हर गांव तक हर घर तक पानी पहुंचना चाहिए. इसे पूरा करने के लिए अक्टूबर तक का समय तय किया गया है. तय समय में पूरा नहीं करने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
अक्टूबर तक कार्य पूरा नहीं होगा तो की जाएगी कार्रवाई
कांग्रेस पर निशाना: इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी पार्टी वंशवाद, जातिवाद या परिवारवाद की पार्टी नहीं है, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन 12 घंटे कार्य करता है, पार्टी को अपनी मां समझता है और वह झंडा झुकने नहीं देगा, गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कार्यकर्ताओं के बल पर ही सरकार है जब सरकार बनती है तो गरीबों की सेवा की जाती है.
जन प्रतिनिधियो और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय मां के लिए राहुल गांधी द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेस हमेश मोदी और उनके परिवार पर अटैक करती है लेकिन मोदी द्वारा देश सेवा, देश के प्रति समर्पण सबको दिखाई देता है. एक गरीब परिवार में जन्म लेकर सब कर रहे हैं कोई सोने का चम्मच लेकर तो पैदा नहीं हुए. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज जनता की नजर में मोदी ही पहली पसंद हैं.












