news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

अमित शाह के हाथ में UP चुनाव की कमान, हर महीने 7 दिन राज्य में डालेंगे डेरा

by National Agenda
November 20, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
amit shah
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अभी करीब 2 महीने का समय बचा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अभी से अपनी सबसे मजबूत बिसात बिछानी शुरू कर दी है.मथुरा में हुई पार्टी की अहम ‘चिंतन बैठक’ के बाद अब ‘मिशन यूपी 2027’ की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथों में ले ली है और वो हर महीने 7 दिन उत्तर प्रदेश में गुजारेंगे. इस दौरान अमित शाह का पूरा फोकस ग्राउंड स्ट्रैटेजी बनाने पर होगी. सियासी गलियारों में इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है.

पार्टी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, चुनावी तैयारियों को धार देने और जमीनी हकीकत परखने के लिए अमित शाह हर महीने कम से कम सात दिन उत्तर प्रदेश में बिताएंगे. उनका पूरा फोकस बूथ स्तर के प्रबंधन, संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने पर रहेगा. अमित शाह के प्रवास के अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की तैनाती की भी तैयारी है, ताकि चुनाव से पहले ही विपक्ष के हर दांव की काट तैयार की जा सके.

सभी 403 सीटों पर होगी महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती

महिला वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी ने माइक्रो लेवल पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. महिला वोटर्स तक अपनी पहुंच मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने खास रणनीति बनाई है, जिसके तहत सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती की तैयारी है. इस अभियान के लिए पार्टी दूसरे राज्यों की महिला कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपेगी, जो महिला वोटर्स को आकर्षित करने पर काम करेंगीं. इसका फोकस गांव से लेकर शहर तक महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करना और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया है.

वोटर्स को साधने राजस्थान से पहुचेंगी 50 महिला कार्यकर्ता

इसके तहत राजस्थान से करीब 50 महिला कार्यकर्ता यूपी पहुंचने वाली हैं. लखनऊ पहुंचने के बाद इन कार्यकर्ताओं को तीन दिनों तक ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा. महिला कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर महिला वोटर्स से संपर्क करेंगी. महिला कार्यकर्ताएं सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के लिए बने सुरक्षित माहौल के बारे में बताएंगीं. इसके साथ ही वह यह संदेश भी देंगी कि वो खुद राजस्थान से यूपी आकर प्रचार करने में सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

BJP का सीट शेयरिंग गेमप्लान, 4 सहयोगियों के लिए 4 बड़े चेहरे तय

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सीट शेयरिंग को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है और गठबंधन के भीतर सीटों का गणित साधते हुए सहयोगी दलों से बातचीत के लिए चार बड़े नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है. इसके तहत आरएलडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपना दल (एस) से ब्रजेश पाठक, निषाद पार्टी से पंकज चौधरी और सुभासपा से केशव प्रसाद मौर्य चर्चा करेंगे.  इस बार सीट शेयरिंग में केवल सीटों की संख्या ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समीकरण, मजबूत संगठन, सामाजिक आधार और जिताऊ उम्मीदवार जैसे अहम फैक्टर निर्णायक होंगे.

सहयोगियों की पिछली चुनावी दावेदारी और ताकत को देखते हुए अपना दल (एस) के बढ़ते स्ट्राइक रेट और निषाद पार्टी की मजबूत हिस्सेदारी के बीच संभावित रूप से आरएलडी के लिए अधिकतम 18 और सुभासपा के लिए करीब 10 सीटों तक के विकल्पों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है. चुनाव से पहले तैयार इस शुरुआती रोडमैप के जरिए भाजपा के सामने सहयोगियों की मांगों और अपने दावेदारों व संगठन के हितों के बीच संतुलन साधने की बड़ी चुनौती रहेगी.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.