नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन आगरा में है। शनिवार को फतेहाबाद मार्ग स्थित टाटा ग्राउंड में सभा है। रविवार को विवि के खंदारी कैंपस में आयोजन है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया है। डायवर्जन देखकर निकलें। मुख्यमंत्री का काफिला सड़क पर गुजरने के दौरान यातायात रोका जाएगा।
फतेहाबाद से आने वाले मध्यम और भारी वाहन इनर रिंग रोड से रहनकलां, कुबेरपुर से व इनर रिंग रोड से गुतिला अंडरपास से शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया, दिगनेर होकर गुजारे जाएंगे।
रमाडा अंडर पास से तोरा पुलिस चौकी और कार्यक्रम स्थल टाटा ग्राउंड की ओर मध्यम व भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
रमाडा की ओर से आने वाले हल्के वाहन तोरा चौकी से 125 फुटा रोड कैला देवी धर्मकाटा से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। सेल्फी प्वाइंट से आने वाले हल्के वाहन निर्धारित लेन से रमाडा की ओर जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेस वे व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से आने वाले भारी वाहन रमाडा इनर रिंग रोड से गुतिला अंडर पास से शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया अथवा दिगनेर, रोहता होकर जाएंगे।
शमसाबाद इनर रिंग रोड से आने वाले भारी वाहन रमाडा इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस वे व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे एवं कुबेरपुर से जाएंगे।
रविवार को मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से खंदारी कैंपस आएंगे। इस वजह से शनिवार की रात जीवनी मंडी, यमुना किनारा, वाटर वर्क्स के बीच ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदामों पर भारी वाहनों का आगमन नहीं होगा। गोदामों पर लोडिंग अनलोडिंग का काम नहीं होगा।
शनिवार रात नो एंट्री खुलने पर एत्मादुद्दौला, वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, पालीवाल पार्क व अन्य वैकल्पिक मार्गों से भारी वाहन जीवनी मंडी व यमुना किनारा पर नहीं आएंगे।












