news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

सीएम योगी की माफियाओं को खुली चेतावनी, बोले-त्योहारों में उपद्रव किया तो होगी दुर्गति

by National Agenda
May 29, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
CM YOGI
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

मऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मऊ में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. मधुबन के गांधी मैदान में सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए जनपद मऊ की 2005 की तस्वीरें, जब सरकार ने माफिया के सामने मऊ में घुटने टेक दिए थे.

सड़कों पर चल रही बहन-बेटियों को छेड़ते थे शोहदे

सीएम योगी ने कहाकि सड़कों पर चल रही बहन-बेटियों को शोहदे छेड़ते थे, आज उन पर अंकुश लगाने का काम हमारी सरकार ने किया है.

सीएम ने कहाकि धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को भी सबक सिखाने का काम यूपी सरकार कर रही है. अब कोई बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में नहीं लगा सकता कोई सेंध.

सीएम योगी ने कहा कि उस समय रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों तक में बाधाएं खड़ी की जाती थीं और आम जनता भय के माहौल में जीने को मज़बूर थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बहन-बेटियां और व्यापारी शाम होने से पहले घर लौटने को मज़बूर रहते थे. अगर कोई देर हो जाती थी, तो परिवार के लोग चिंता में डूब जाते थे. सड़कों पर शोहदों का आतंक था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है,

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को सबक सिखाने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता.

उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुशासन की नीति पर प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शीतला देवी धाम, मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, पंचायती राज मंत्री, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, विधायक रामविलास चौहान, एमएलसी विजय लाल राजभर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बारिश के बावजूद भी अच्छी संख्या में कार्यकर्ता व जनता मुख्यमंत्री को सुनने के लिए मौजूद रहे.

सीएम योगी ने मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

सीएम योगी ने पीएन सिंह को बताया ग्रामीण स्वावलंबन का प्रतीक

मऊ के ताजोपुर गांव में शुक्रवार को उस समय ऐतिहासिक माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पीएन सिंह द्वारा स्थापित 150 बेड के ग्रामीण सैनिक अस्पताल का लोकार्पण किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने अपने गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के कई संस्थान स्थापित कर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण भारत भी आत्मनिर्भरता और विकास का केंद्र बन सकता है. उन्होंने इसे “ग्रामीण स्वावलंबन का अनुपम उदाहरण” बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति चाहे कितनी भी ऊंचाइयों तक पहुंच जाए, लेकिन जननी और जन्मभूमि का ऋण कभी नहीं चुका सकता. ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने अपने गांव में सैनिक आईटीआई, सैनिक कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और अब आधुनिक अस्पताल स्थापित कर मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य का अद्भुत उदाहरण पेश किया है. योगी ने कहा कि यह केवल व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा और समाजसेवा की एक प्रेरणादायी पूजा है.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “पंचप्रण” का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत का सम्मान, गुलामी की मानसिकता का त्याग, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना, सैनिकों का सम्मान और नागरिक कर्तव्यों का पालन—इन सिद्धांतों को यह संस्थान धरातल पर उतार रहा है.

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब गांव मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगे. ताजोपुर जैसे प्रयास पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा बन रहे हैं.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल 41 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब 2026 तक इनकी संख्या बढ़कर 83 हो चुकी है. सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है. साथ ही अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी मज़बूती से आगे बढ़ रही है.

 

 

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.