गोरखपुर: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना, मुख्यमंत्री ने बीमार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया, वही भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया.
सीएम योगी ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी असहाय और पीड़ित सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं होना चाहिए। दूर-दूर से आए फरियादियो एक-एक कर खुद उनका पत्र अपने हाथ में लिया और निस्तारण करने का आदेश दिया और फरियादियों आश्वस्त किया चीन की समस्याओं के लिए सरकार संवेदनशील है, और सरकार उनके लिए काम कर रही है. भूमि विवाद के बारे में उन्होंने साफ किया की कार्रवाई होनी चाहिए, अगर शिथिलता बरती जाती है ,तो उसमें निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
सीएम योगी के ख़ास निर्देश:
- भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर लें सख्त एक्शन
- जनता दर्शन में भूमि संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने डीएम को दिए निर्देश
- लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने
- हर ज़रूरतमंद का बनाया जाए आयुष्मान कार्ड
- मुख्यमंत्री ने लोगों को दिया भरोसा, हर ज़रूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार
गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही किए जाने की शिकायत की, तो उन्होंने डीएम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
इस अवसर पर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी. इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी, तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर ज़रूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें इलाज़ के लिए परेशान न होना पड़े.
बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले. उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया.
सीएम ने सुनीं महिलाओं की समस्या
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है. एक महिला ने कुछ लोगों द्वारा मकान से बेदखल किए जाने की शिकायत की, इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि मकान पर महिला का कब्जा दिलाया जाए.
उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया. साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए.
जनता दर्शन में एक महिला ने मां के इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया.
मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि आयुष्मान कार्ड नहीं है. इस पर सीएम ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिकारी हर ज़रूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि उन्हें विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
गौसेवा कर बच्चों पर प्यार लुटाया सीएम योगी ने
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गौशाला में गौसेवा की.
गौवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया. इसी क्रम में मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए उन्होंने परिजनों के साथ आए बच्चों को पास बुलाकर उन पर खूब प्यार लुटाया. उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा, चॉकलेट दी और खूब पढ़ने-आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.










