नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हादसे में मार गए लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए व घायलों के लिए 50-50 हजार रूपए की मदद का ऐलान किया है. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए हैं.
बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में अचानक आ लग गयी. जिसमें 9 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हो गए. बस 40 से अधिक यात्री सवार थे. कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई थी.
मच गई थी चीख-पुकार
बस में सवार यात्रियों के मुताबिक ज्यादातर यात्री सो रहे थे. बस में अचानक धुंआ भर गया और तेजी से आग की लपटें बढनें लगीं.इससे पहले कोई कुछ समझता चीख-पुकार मच गयी और लोग धक्का-मुक्की करते हुए बाहर निकलने लगे. कई यात्रियों ने बताया कि वे किसी तरह बाहर निकले, लेकिन बस में उनका सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. यात्रियों के चेहरों पर हादसे की दहशत काफी देर तक बनी रही. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से भी घायल हैं.
आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता
बस में आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में बम (पटाखे ) फटने की आवाजें आ रहीं थीं. आशंका जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बस में अवैध रूप से आतिशबाजी ले जाई जा रही हो. आग की सूचना पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने काबू पाया. बस में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है,. बस की फिटनेस को लेकर ट्रैवल एजेंसी संचालकों से पूछताछ की जा सकती है, लेकिन स्पष्ट रूप से आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चला है.












