news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

भाजपा का दो माह का एक्शन प्लान, विधायक सीधे सीएम को बताएंगे अपनी जरूरत

by National Agenda
August 7, 2026
in Politics
0
bjp
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन और सरकार दो माह का एक्शन प्लान लेकर लौटे हैं। सभी विधायक अपने क्षेत्र में रहते हुए मानसून की विषम परिस्थितियों में लोगों की जरूरत का ख्याल रखते हुए दुख-दर्द के सहभागी बनेंगे। अपने स्थानीय चुनावी वादों को धरातल पर उतारने के लिए सीधे सीएम कार्यालय से संपर्क में रहेंगे ताकि सरकार तत्काल लोगों की आवश्यकताओं व समस्याओं का समाधान कर सके।

कोर कमेटी की बैठक में फोकस इस बात पर भी था कि संगठन राज्य के कोर वोटर को छिटकने नहीं दें। हर उस पुराने कार्यकर्ता तक पहुंच बनाई जाए जो किसी न किसी वजह से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। अगले दो माह के संगठन के कार्यक्रमों का तानाबाना भी इसी तरह से बुना गया है ताकि इस बात पर जोर रहे कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता तय कार्यक्रमों में जुटें।

इस दौरान विधायक, संगठन के पदाधिकारियों, दायित्वधारियों की सक्रियता और गतिविधियों की बाहरी तौर पर संघ भी निगरानी करेगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों का भी इस बात पर जोर था कि विधायक अपने क्षेत्र में और अधिक सक्रिय रहें और जनसहभागिता बढ़ाएं।

जातिगत नहीं वर्गों पर होगा फोकस

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से जुड़ने का भाजपा का फोकस जातिगत नहीं विभिन्न वर्गों पर होगा। महिलाओं को कैसे साथ जोड़ा जाए। सितंबर माह से अग्निवीर का पहला बैच रिटायर होकर वापस आना शुरू हो जाएगा। सरकार देखेगी कि इन्हें कैसे अग्निवीर सेल के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाए। पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा नए सिरे से उनके लिए रणनीति बना रही है। अन्य वर्गों पर भी फोकस के साथ संगठन विभिन्न कार्यक्रम करेगा।

विपक्ष की 23 सीटों के मतदाताओं को भी साधने पर जोर

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन 23 सीटों पर नहीं जीत पाई थी, उनके मतदाताओं को भी साधने पर जोर दिया गया है। कोर कमेटी की बैठक में इन सभी सीटों के लिए रणनीति बनाने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि संगठन इन सभी जगहों पर अगले छह माह तक पूरी सक्रियता से काम करेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से लेकर वरिष्ठ नेता यहां प्रवास करेंगे। इस दौरान इन सीटों के लिए संगठन सक्रियता, धरातल पर पकड़ के आधार पर मजबूत चेहरों की भी तलाश करेगा।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.