news
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

PM मोदी की कानपुर रैली के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी!

by National Agenda
June 28, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को प्रस्तावित जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मोड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली इस संभावित जनसभा को संगठन अपनी शक्ति प्रदर्शन की बड़ी परीक्षा मान रहा है। शनिवार को लखनऊ में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कानपुर उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने, आगामी अभियानों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए संगठन स्तर पर निराला नगर रेलवे मैदान को फाइनल कर दिया गया है। व्यवस्थाओं के लिए तीनों जिलाध्यक्षों को एक-एक हजार कार्यकर्ता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह कुल तीन हजार कार्यकर्ता पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, भीड़ नियंत्रण, स्वागत, मार्गदर्शन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को भी सक्रिय करते हुए प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक लोगों को रैली स्थल तक लाने की रणनीति तैयार की गई है।

प्रदेश नेतृत्व ने मंडल अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी देते हुए प्रत्येक मंडल में कम से कम दो-दो हजार लाभार्थियों के घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। इसके साथ ही दलित और मलिन बस्तियों में भी भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में 28 जून को होने वाले प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ””मन की बात”” को लेकर भी रणनीति बनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम सुनने के लिए प्रेरित करें और संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय रखें। भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। इसे देखते हुए शासन और प्रशासन भी सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुट गया है। वहीं दो दिन पहले ही कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए रामकिशोर साहू के सामने यह पहला बड़ा संगठनात्मक दायित्व है।

ऐसे में पार्टी नेतृत्व इस रैली को सफल बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन की मजबूती का संदेश देना चाहता है। इसी उद्देश्य से बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश नेतृत्व ने भी स्पष्ट किया कि रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरे।

बैठक में जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह और जिलाध्यक्ष ग्रामीण उपेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।

29 जून को जाजमऊ गंगापुल से केशव नगर तक होगा स्वागत

आगामी 29 जून को नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू पहली बार कानपुर आएंगे। उनके स्वागत के लिए जाजमऊ गंगापुल से केशव नगर क्षेत्रीय कार्यालय तक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि स्वागत कार्यक्रम में अनावश्यक रूप से अधिक वाहनों का उपयोग न किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026
Uttar Pradesh Cabinet

यूपी : 60 साल की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, 81 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

August 25, 2026
International cricket stadium

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

August 25, 2026

Recent News

bjp parliamentary board

बीजेपी का संसदीय बोर्ड कितना पावरफुल, कौन हो सकता है शामिल?

August 25, 2026
cm Yogi

हमारे पास 28 लाख टन का स्टॉक… UP में चीनी की कमी पर बोले CM योगी

August 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.