नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर दिल से बधाई दी है. अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी के बेहतरीन स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए उत्तर प्रदेश में उनके काम की जमकर तारीफ की.
सुशासन और जनता के कल्याण की ओर बढ़ते कदम
अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’










