news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

AI और चिप बना नया ग्रोथ का इंजन, ऐसे बदल रहा दुनिया की दिशा

by National Agenda
June 24, 2026
in Economy, International
0
ai
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। एक दौर था जब दुनिया की ताकत का मतलब तेल के कुएं, पाइपलाइन और समुद्री रास्तों पर कब्जा होता था. जिन देशों के पास तेल था, वही ग्लोबल इकोनॉमी और जियोपॉलिटिक्स की दिशा तय करते थे. लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. 21वीं सदी में यह ताकत धीरे-धीरे AI और सेमीकंडक्टर चिप्स की तरफ शिफ्ट हो रही है. आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों से लेकर सरकारों तक, हर कोई कंप्यूटिंग पावर और चिप्स की दौड़ में शामिल है. यही वजह है कि अमेरिका, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसी अर्थव्यवस्थाएं अब नई तकनीकी ताकत के केंद्र बनकर उभर रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी बदलाव की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि 20वीं सदी में जिन देशों के पास तेल था, उनके पास समृद्धि और ताकत थी. 21वीं सदी में वही ताकत छोटी-छोटी चिप्स में छिपी हुई है. अक्टूबर 2025 में Nvidia दुनिया की पहली 5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली कंपनी बनी. पहली नजर में इसे शेयर बाजार की बड़ी उपलब्धि माना गया, लेकिन इसके मायने इससे कहीं ज्यादा बड़े हैं. पिछली सदी में तेल पर कंट्रोल रखने वाले देशों ने दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजनीति को प्रभावित किया था. अब वही भूमिका AI चिप्स और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर निभाते दिखाई दे रहे हैं.

AI की दुनिया की असली नींव हैं चिप्स

आज हर ChatGPT सर्च, हर AI से बनी तस्वीर और हर बड़े लैंग्वेज मॉडल के पीछे सेमीकंडक्टर चिप्स काम कर रहे हैं. जितना ज्यादा पैसा AI में निवेश होगा, उतनी ही ज्यादा मांग चिप्स की बढ़ेगी. यही वजह है कि सेमीकंडक्टर अब सिर्फ एक टेक प्रोडक्ट नहीं रह गए हैं, बल्कि AI इकोनॉमी की बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर बन चुके हैं.

पैसा बता रहा है दुनिया किस तरफ जा रही है

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ग्रोथ इस बदलाव की कहानी खुद बयां करती है. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SIA) के मुताबिक, 2025 में दुनिया भर में सेमीकंडक्टर की बिक्री 25.6% बढ़कर रिकॉर्ड 791.7 अरब डॉलर पहुंच गई. इंडस्ट्री अब 2026 में 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छूने के बेहद करीब है. SIA के प्रेसिडेंट और CEO जॉन न्यूफर के मुताबिक, “सेमीकंडक्टर्स लगभग हर आधुनिक तकनीक की बुनियाद हैं.” लेकिन असली कहानी सिर्फ चिप कंपनियों की कमाई नहीं है. असली कहानी यह है कि चिप्स अब शेयर बाजार, निवेश और देशों की आर्थिक ताकत को भी बदल रहे हैं.

क्यों बदल रही है निवेशकों की पसंद?

मार्केट कैप किसी देश की अर्थव्यवस्था का आकार नहीं बताता, बल्कि यह बताता है कि निवेशकों को भविष्य में सबसे ज्यादा कमाई और ग्रोथ कहां दिखाई दे रही है. आज ग्लोबल निवेश तेजी से उन देशों की तरफ जा रहा है जो AI सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ताइवान का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2026 में बढ़कर 4.95 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया, जिससे वह अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट बन गया. इस उछाल के पीछे सबसे बड़ा कारण TSMC के शेयरों में आई 46% की तेजी रही, जिसे AI बूम का सबसे बड़ा फायदा मिला. स्थिति यह है कि अकेली TSMC अब ताइवान के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स का करीब 42% हिस्सा बन चुकी है. यह दुनिया के सबसे ज्यादा केंद्रित बड़े शेयर बाजारों में से एक है.

  • सिर्फ 2.3 करोड़ आबादी वाला ताइवान आज TSMC की वजह से दुनिया की सबसे रणनीतिक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है और AI सप्लाई चेन का अहम केंद्र बन चुका है.
  • TSMC दुनिया की सबसे एडवांस चिप्स बनाती है और Nvidia, Apple, AMD तथा Qualcomm जैसी कंपनियों को सप्लाई करती है. AI सेक्टर में होने वाला बड़ा निवेश आखिरकार इसकी फैक्ट्रियों तक पहुंचता है.
  • ब्लूमबर्ग के मुताबिक, TSMC के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ताइवान ने निवेश नियमों में ढील दी है, जिससे जेपी मॉर्गन के अनुसार 6 अरब डॉलर से ज्यादा का नया निवेश आ सकता है.
  • ताइवान की चिप इंडस्ट्री को अब “सिलिकॉन शील्ड” कहा जाता है, क्योंकि वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में उसकी अहम भूमिका उसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाती है.
  • दक्षिण कोरिया भी AI बूम का बड़ा फायदा उठा रहा है. SIA के मुताबिक 2025 में मेमोरी चिप्स की बिक्री 34.8% बढ़कर 223.1 अरब डॉलर पहुंच गई, जबकि ब्लूमबर्ग के अनुसार Samsung Electronics और SK Hynix की बदौलत देश का मार्केट कैप करीब 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

अमेरिका के लिए AI का मतलब Nvidia

करीब दस साल पहले तक Nvidia को गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता था. लेकिन आज Nvidia पूरी AI इकोनॉमी के केंद्र में खड़ी है. Microsoft, Amazon, Google और Meta जैसी कंपनियां हर साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं और इस पैसे का बड़ा हिस्सा आखिरकार Nvidia के सिस्टम तक पहुंच रहा है. इसलिए Nvidia की 5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू सिर्फ एक कंपनी की सफलता की कहानी नहीं है. यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में कंप्यूटिंग पावर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक संसाधनों में शामिल होने वाली है.

चिंता नहीं हुई कम

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ इकोनॉमी को मजबूत करने वाले इंडीकेटर का प्रारूप बदला है. पहले देश तेल के कुओं, पाइपलाइन और शिपिंग रूट्स को लेकर चिंतित रहते थे. अब चिंता इस बात की है कि उनके पास पर्याप्त कंप्यूटिंग पावर और चिप सप्लाई है या नहीं. इसी वजह से दुनिया भर की सरकारें घरेलू चिप निर्माण पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं. अमेरिका CHIPS Act के जरिए निवेश बढ़ा रहा है. यूरोप ने अपनी सेमीकंडक्टर रणनीति तैयार की है. जापान एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में भारी निवेश कर रहा है. भारत भी सेमीकंडक्टर निर्माण, चिप पैकेजिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रहा है ताकि पूरी वैल्यू चेन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सके.

20वीं सदी को अगर तेल की सदी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा, लेकिन 21वीं सदी को कंप्यूटिंग और AI की सदी कहा जा सकता है. जिस तरह पिछली सदी में तेल पर कब्जे की दौड़ ने दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था तय की थी, उसी तरह इस सदी में कंप्यूटिंग पावर और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पर नियंत्रण नई वैश्विक ताकत का पैमाना बन सकता है. संभव है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी जंग तेल के लिए नहीं, बल्कि चिप्स और कंप्यूटिंग पावर के लिए लड़ी जाए.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.