news
Saturday, June 20, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

यूपी : 12 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

by National Agenda
May 21, 2026
in Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश के बाद अब राज्य कर्मचारियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू मानी जाएगी. राज्य के 8 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी.

वित्त विभाग से जारी शासनादेश के अनुसार, यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के क्रम में लिया गया है.

इसका लाभ प्रदेश के सभी पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा.

एरियर का भुगतान PF में, नकद नहीं

आदेश में साफ किया गया है कि 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि का DA एरियर कर्मचारियों को नकद नहीं दिया जाएगा. इस चार महीने की बकाया राशि आयकर और सरचार्ज की कटौती के बाद सीधे कर्मचारी के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा की जाएगी.

यह राशि 1 मई 2027 तक PF खाते में लॉक रहेगी. यानी कर्मचारी इसे तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक कि अंतिम निपटान की स्थिति न हो. जिन कर्मचारियों का PF खाता नहीं है, उनका एरियर पब्लिक प्रोविडेंट फंड या नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में दिया जाएगा. यदि NSC उपलब्ध न हो, तो नकद भुगतान किया जाएगा.

मई के वेतन से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का नकद लाभ मई 2026 के नियमित वेतन के साथ मिलना शुरू होगा. यानी मई की सैलरी 60% DA के साथ आएगी.

NPS कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था

राष्ट्रीय पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारियों के लिए एरियर की व्यवस्था अलग रखी गई है. जनवरी से अप्रैल तक के एरियर की 10% राशि कर्मचारी के Tier-1 पेंशन खाते में जमा होगी.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नकद मिलेगा एरियर

शासनादेश में राहत देते हुए कहा गया है कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाएं आदेश जारी होने से पहले समाप्त हो चुकी हैं, या जो 1 जनवरी 2026 से आदेश निर्गत होने तक सेवानिवृत्त हो गए हैं, या अगले 6 माह में रिटायर होने वाले हैं, उन्हें 4 महीने के DA एरियर का पूरा भुगतान नकद किया जाएगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cm yogi

अब सिर्फ काशी नहीं, पूरा पूर्वांचल चमकेगा! इस मेगा योजना से 7 जिलों की बदलेगी किस्मत

June 20, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

योगी सरकार में प्राइमरी स्कूलों में 5 साल पढ़ा चुके शिक्षकों के लिए मौका, एसआरजी के लिए जल्द होगा सलेक्शन

June 20, 2026
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
vande bharat first ac coach

वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!

June 20, 2026

Recent News

cm yogi

अब सिर्फ काशी नहीं, पूरा पूर्वांचल चमकेगा! इस मेगा योजना से 7 जिलों की बदलेगी किस्मत

June 20, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

योगी सरकार में प्राइमरी स्कूलों में 5 साल पढ़ा चुके शिक्षकों के लिए मौका, एसआरजी के लिए जल्द होगा सलेक्शन

June 20, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.