news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

सऊदी ने दिया तेल पर बड़ा डिस्काउंट, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी कम?

by National Agenda
October 5, 2026
in Economy, International
0
crude oil
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। सऊदी अरब ने तेल पर बड़ा डिस्काउंट दिया है। एशिया के खरीदारों को कच्चे तेल पर बड़ी छूट दी है, इसमें भारत भी शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ते होंगे? इस सवाल का जवाब हम आपको आगे देंगे। पहले ये जानते हैं कि यह छटू क्यों और किसने दी है। दरअसल, सऊदी अरामको ने नवंबर के लिए अपने मुख्य तेल अरब लाइट की आधिकारिक कीमत ओमान/दुबई के औसत भाव से 5 डॉलर प्रति बैरल कम कर दी है। यह छह साल में सबसे बड़ी छूट है। अचानक लिया गया यह फैसला एशियाई बाजार, खासकर भारत और चीन जैसी बड़ी खरीदार अर्थव्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर आया है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा मध्य पूर्व से आयात करता है, इसलिए सऊदी कीमतों का सीधा असर यहां की रिफाइनरियों पर पड़ता है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह कटौती रिफाइनरियों को सस्ता तेल देने के मकसद से नहीं की गई है। फारस की खाड़ी से तेल लाने वाले जहाजों का किराया हाल के महीनों में बहुत बढ़ गया है। सुरक्षा खर्च, लंबे रास्ते और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से ढुलाई महंगी हो गई है। रिफाइनरियों का कहना है कि हर महीने करीब 3 डॉलर प्रति बैरल की यह कमी असल में टैंकरों को सुरक्षित रखने और माल ढुलाई की अतिरिक्त लागत को कवर करती है। यानी कागज पर छूट दिख रही है, लेकिन जहाज तक तेल पहुंचाने का कुल खर्च उतना नहीं घटा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें अभी भी हाई

रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय औसत के मुकाबले छूट के बावजूद, दुनिया की बड़ी बेंचमार्क कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। मिडिल ईस्ट तनाव और आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। जब वैश्विक भाव इतने ऊंचे हों, तो भारत के लिए ऊर्जा की कच्ची लागत कम नहीं होती। सऊदी छूट स्थानीय औसत से जुड़ी है, जबकि भारत की कुल आयात लागत अंतरराष्ट्रीय भाव, बीमा, ढुलाई और डॉलर की कीमत पर भी निर्भर करती है।

रॉयटर्स और अन्य रिपोर्टों के मुताबिक, भारत की सरकारी तेल विपणन कंपनियां ( आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल) रिटेल ग्राहकों को राहत तभी देंगी, जब कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम और स्थिर रहें। कुछ दिनों या एक महीने की छूट से पंप कीमत नहीं बदलने वाली हैं।

तेल कंपनियां पहले घाटा करती हैं पूरा

जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें अचानक बढ़ती हैं, तो भारतीय तेल कंपनियां अक्सर पंप पर पुरानी कीमत बनाए रखती हैं और नुकसान उठाती हैं। इसे अंडर-रिकवरी कहा जाता है। बाद में जब कच्चा तेल सस्ता होता है या छूट मिलती है, तो ये कंपनियां पहले अपना पिछला घाटा पूरा करती हैं और मार्जिन ठीक करती हैं। उसके बाद ही पेट्रोल-डीजल सस्ता करने पर विचार होता है। इसलिए रिफाइनरी गेट पर लागत घटने और पंप पर कीमत घटने के बीच अक्सर लंबा अंतर रहता है।

टैक्स भी बड़ी वजह

भारत में पंप कीमत का बड़ा हिस्सा टैक्स है। केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट मिलकर ग्राहक के बिल का तय और भारी हिस्सा बनाते हैं। कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर सिर्फ बेस कीमत पर पड़ता है। अगर कच्चा तेल कुछ डॉलर सस्ता भी हो, तो टैक्स वही रहने से ग्राहक को पूरी राहत नहीं मिलती। कई राज्यों में वैट अलग-अलग होने से एक ही दिन में शहरों के बीच कीमतों में फर्क भी दिखता है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.