news
Tuesday, June 23, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

DA बढ़ोतरी पर अब 8वें वेतन आयोग का क्या होगा असर?

by National Agenda
May 7, 2026
in Economy, National
0
8th Pay Commission
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। बीते महीने केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) को 2% बढ़ा दिया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर यह बढ़ोतरी साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून तक के लिए हुई है। अब जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए भत्ते पर हर किसी की नजर है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी यह जानना चाह रहे हैं कि क्या जुलाई से दिसंबर छमाही के भत्ते में जो बढ़ोतरी होगी वो भी सातवें वेतन आयोग के हिसाब से ही होगी या आठवें वेतन आयोग का प्रभाव दिखेगा।

क्यों है ये चर्चा?
दरअसल, सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। इसके बावजूद जनवरी से जून छमाही के लिए जो महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है, वो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से ही कैल्कुलेट है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या यही सिलसिला साल की दूसरी छमाही में भी जारी रहने वाला है? बता दें कि आठवें वेतन आयोग का दौर चल रहा है। यह वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले साल मई या जून तक सरकार को सौंप सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें बैकडेट में एक जनवरी 2026 से ही लागू होंगी।

अभी कितना है डीए?
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर अब 60% हो गया है। बता दें कि जीवन-यापन की लागत से तालमेल बिठाने के लिए, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर साल में दो बार इसमें संशोधन किया जाता है। नई घोषणाएं आम तौर पर मार्च और अक्टूबर की शुरुआत में होती हैं और इन्हें जनवरी या जुलाई से लागू किया जाता है। इस प्रक्रिया में केंद्रीय कर्मचारियों का 2 या तीन महीने का एरियर भी बन जाता है।

8वां वेतन आयोग क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा हर 10 साल में अपने कर्मचारियों के भत्ते, वेतन और पेंशन को संशोधित करने के लिए गठित पैनल को वेतन आयोग कहा जाता है। 8वां वेतन भी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता, फिटमेंट फैक्टर और अन्य भत्तों पर बड़े फैसले लेने के लिए तैयार है।

यह वेतन आयोग कर्मचारी यूनियनों, मजदूर समूहों, मंत्रालयों, पेंशन निकायों और अन्य संबंधित पक्षों से विचार और सुझाव इकट्ठा करता है। फिर इनका विश्लेषण करके संबंधित कर्मचारियों और रिटायर हुए लोगों के समूहों के लिए भत्ते, पेंशन का फॉर्मूला और वेतन संरचना तय की जाती है। वेतन आयोग अपनी अंतिम सिफारिशें देने से पहले संबंधित पक्षों से चर्चा और उनकी राय भी लेता है।

Tags: 8th Pay Commission8वें वेतन आयोगकेंद्र सरकारकेंद्रीय कर्मचारीमहंगाई भत्ता
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

Rajya Sabha

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर महामुकाबला, किसका कटेगा टिकट और कौन जाएगा संसद?

June 22, 2026
CISF

CGO कॉम्प्लेक्स में बन रहा है CISF का अत्याधुनिक मुख्यालय, अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

June 22, 2026
crude oil

भारत ने बढ़ाई रूस और यूएई से तेल खरीद, अमेरिका को दिया झटका

June 22, 2026
आगरा कैलाश मंदिर

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग: आगरा के कैलाश घाट पर साकार होगा शिवधाम का सपना

June 22, 2026

Recent News

Rajya Sabha

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर महामुकाबला, किसका कटेगा टिकट और कौन जाएगा संसद?

June 22, 2026
CISF

CGO कॉम्प्लेक्स में बन रहा है CISF का अत्याधुनिक मुख्यालय, अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

June 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.