नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है. योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं. गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर और संभल के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी बदली गई है. मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडे को डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है, जबकि झांसी के एसएसपी रहे BBGTS Murti को मेरठ की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा पीपीएस से आईपीएस बने दो अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी दी गई है.
मेरठ में बदले एसएसपी
मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडे को हटाकर डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है. उनकी जगह झांसी के एसएसपी रहे BBGTS Murti को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है.
झांसी और बलरामपुर में भी बदलाव
बलरामपुर के एसपी रहे विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं बलरामपुर की कमान मार्तंड प्रकाश सिंह को सौंपी गई है.
संभल और बिजनौर के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. संभल के एसपी रहे केके बिश्नोई को बिजनौर का एसपी बनाया गया है, जबकि विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी बनाया गया है.
पीपीएस से आईपीएस बने दो अफसरों को जिले की कमान
इस फेरबदल में पीपीएस से आईपीएस बने दो अधिकारियों को भी जिले की जिम्मेदारी दी गई है. विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी संभल और मार्तंड प्रकाश सिंह को एसपी बलरामपुर बनाया गया है.












