news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

यूपी में आर्मी जवानों के लिए बने स्पेशल स्वदेशी बूट, दुश्मनों को धोखा देने को जंगलों में पहनेंगे

by National Agenda
August 6, 2026
in National, Uttar Pradesh
0
army jawans
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

कानपुर। भारतीय सेना के जवानों के लिए पहली बार ऐसे विशेष जैतूनी (ऑलिव ग्रीन) रंग के एंटी-स्लिप हाई एंकल बूट तैयार किए गए हैं, जो जंगल और दुर्गम इलाकों में सैन्य अभियानों के दौरान उनकी सुरक्षा और गोपनीयता दोनों को मजबूत करेंगे। कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) द्वारा विकसित इन बूटों को भारतीय सेना ने बड़े स्तर पर ट्रायल के लिए मंजूरी देते हुए 5,000 जोड़ी की मांग की है।

अब तक सेना के जवान मुख्य रूप से काले रंग के हाई एंकल बूट पहनते रहे हैं, लेकिन जंगलों और हरियाली वाले क्षेत्रों में इनका रंग आसानी से नजर आ जाता है। नई पीढ़ी के ऑलिव ग्रीन बूट सेना की वर्दी और प्राकृतिक वातावरण से मेल खाते हैं, जिससे जवानों को बेहतर कैमोफ्लाज मिलेगा। पेड़-पौधों और झाड़ियों के बीच उनकी मौजूदगी का पता लगाना दुश्मन के लिए पहले की तुलना में अधिक कठिन होगा। ओईएफ के अधिकारियों के अनुसार, इन बूटों को विशेष रूप से जंगल युद्धक अभियानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

बूटों में एंटी-स्लिप सोल लगाया गया है, जिससे फिसलन भरे, ऊबड़-खाबड़ और पहाड़ी इलाकों में जवानों की पकड़ मजबूत बनी रहेगी। हल्के वजन के कारण लंबी दूरी की पैदल गश्त और ऑपरेशन के दौरान थकान भी कम होगी। फैक्ट्री ने इन बूटों का विकास आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक और संसाधनों से किया है। सेना की ओर से डिजाइन, मजबूती और गुणवत्ता मानकों की जांच के बाद इन्हें ट्रायल के लिए चुना गया है। ट्रायल सफल रहने पर बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा।

ओईएफ, कानपुर के मुख्य महाप्रबंधक, डॉ. अनिल रंगा ने कहा कि सैन्य अभियानों में वर्दी के अनुरूप बेहतर छलावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑलिव ग्रीन लाइट हाई एंकल बूट विकसित किए गए हैं। सेना की मंजूरी के बाद 5,000 जोड़ी बूट ट्रायल के लिए भेजे गए हैं। स्वदेशी तकनीक से तैयार ये बूट हल्के, सुरक्षित हैं।

तीन मॉडल विकसित

ओईएफ ने सैनिकों के लिए तीन प्रकार के लाइट हाई एंकल बूट तैयार किए हैं। इनमें दो ऑलिव ग्रीन और एक ब्लैक मॉडल है। हरे रंग के एक मॉडल में प्रीमियम फुल ग्रेन लेदर तथा दूसरे में उच्च गुणवत्ता वाला स्वेड लेदर इस्तेमाल किया गया है। ट्रायल के लिए भेजे गए 5,000 बूटों में दो-दो हजार जोड़ी दोनों ग्रीन मॉडल की और एक हजार जोड़ी ब्लैक मॉडल की हैं।

जवानों को मिलेंगे ये फायदे

  • ऑलिव ग्रीन रंग से जंगलों में बेहतर कैमोफ्लाज मिलेगा।
  • वजन कम होने से लंबी दूरी की गश्त आसान होगी।
  • एंटी-स्लिप सोल से फिसलन और कीचड़ में बेहतर पकड़ मिलेगी।
  • ऑयल रेजिस्टेंट सोल औद्योगिक व कठिन इलाकों में भी सुरक्षित रहेगा।
  • शॉक एब्जॉर्बिंग तकनीक से पैरों पर दबाव और थकान कम होगी।
  • ब्रीथेबल डिजाइन से लंबे समय तक पहनने पर भी पैर कम पसीजेंगे।
  • पथरीले, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों में अच्छी पकड़ मिलेगी।

विशेष डिजाइन

करीब 1,230 ग्राम वजन वाले ये बूट 1,400 ग्राम हाई एंकल बूट की तुलना में हल्के हैं। इन्हें पहाड़ी इलाकों, जंगल, रेगिस्तान, कीचड़, पथरीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लंबी दूरी की गश्त और सैन्य अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। बूट का एंटी-स्लिप सोल फिसलन वाली सतह पर बेहतर पकड़ देता है, जबकि हाई एंकल डिजाइन टखनों को चोट से बचाता है। शॉक एब्जॉर्बिंग सोल चलने और दौड़ने के दौरान झटकों को कम करता है और ब्रीथेबल डिजाइन लंबे समय तक पहनने पर भी दिक्कत नहीं होती।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.