news
Saturday, July 11, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

by National Agenda
July 10, 2026
in National
0
ai
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज पढ़ाई, नौकरी और रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. ऐसे में AI की जानकारी होना समय की जरूरत बन गई है. अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए महंगे कोर्स करने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार ने लोगों को AI की बुनियादी समझ देने के लिए एक फ्री ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किया है. इस पहल का उद्देश्य छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, टिचर्स और अन्य इच्छुक नागरिकों को नई तकनीक से जोड़ना है. कोर्स पूरा करने पर सरकार की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो करियर में उपयोगी साबित हो सकता है.

सरकार का मुफ्त AI साक्षरता अभियान

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंडियाएआई मिशन के तहत ‘युवा AI फॉर ऑल’ कार्यक्रम शुरू किया है. इसका उद्देश्य देश के अधिक से अधिक लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआती जानकारी देना है. सरकार का लक्ष्य करीब एक करोड़ नागरिकों को AI की बेसिक स्किल्स सिखाकर भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना है. यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क है.

4.5 घंटे के कोर्स में क्या मिलेगा?

यह सेल्फ-पेस्ड ऑनलाइन कोर्स है, जिसे अपनी सुविधा के अनुसार पूरा किया जा सकता है. इसमें छह मॉड्यूल शामिल हैं. प्रतिभागियों को AI क्या है, यह कैसे काम करता है, पढ़ाई और नौकरी में इसका उपयोग, सुरक्षित और जिम्मेदारी से AI टूल्स का इस्तेमाल, भारत में AI के उदाहरण, नैतिक पहलुओं और AI से जुड़े भविष्य के करियर अवसरों की जानकारी दी जाती है. यह कोर्स हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है.

कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट?

इस कोर्स में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र, नौकरीपेशा लोग, शिक्षक, कारोबारी, गृहिणियां और AI सीखने में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है. कोर्स पूरा करने और सभी जरूरी आकलन सफलतापूर्वक पास करने पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार FutureSkills Prime या My Bharat पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अकाउंट बनाने के बाद सभी मॉड्यूल पूरे करने पर सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है. यह सर्टिफिकेट छात्रों के रिज्यूमे और प्रोफेशनल प्रोफाइल को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ी, योगी सरकार ने कैलेंडर को लेकर भी नया आदेश किया जारी

June 17, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

PF

PF खाते पर 7 लाख का फ्री बीमा, अब 1 लाख रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलेगा

July 10, 2026
ai

AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

July 10, 2026
CM Yogi

हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वाले आस्था की बात कर रहे हैं : CM योगी

July 10, 2026
amit shah

क्या है अमित शाह का ‘क्वाड्रैंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड’ प्लान, जिससे सुरक्षित होगी भारतीय सीमा

July 10, 2026

Recent News

PF

PF खाते पर 7 लाख का फ्री बीमा, अब 1 लाख रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलेगा

July 10, 2026
ai

AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

July 10, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.