news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

भारतीय लोकतंत्र के सम्मान में आए 27 देश!

by National Agenda
October 20, 2026
in International, National
0
Tiranga
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। दुनिया के 27 देशों में रह रहे 400 से अधिक भारतीय मूल के छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों ने “स्पेयर इंडिया फ्रॉम एनार्की” (भारत को अराजकता से बचाइए) शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया है. बयान में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करने के प्रयासों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने के लिए सड़क आधारित आंदोलनों के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की गई है. बयान में कहा गया है कि भारतीय लोकतंत्र ने स्वतंत्रता के बाद से कई बार अपनी मजबूती और स्थिरता साबित की है.

देश में संवैधानिक संस्थाएं लगातार मजबूत हुई हैं. नियंत्रण एवं संतुलन की व्यवस्था प्रभावी रही है और सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख पहचान रहा है. छात्रों और शिक्षाविदों ने कहा कि हाल के वर्षों में चुनावी परिणामों को नकारने, संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने और संसद की बजाय सड़क को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति कुछ वर्गों में बढ़ी है. बयान के अनुसार, प्रतिकूल चुनाव परिणामों के बाद चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि न्यायालयों के प्रतिकूल फैसलों के बाद न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर टिप्पणी की जाती है.

लोकतंत्र बचाने के नाम पर संदेह पैदा किया जा रहा

बयान में यह भी कहा गया कि देश की सबसे गैर-राजनीतिक संस्था मानी जाने वाली सशस्त्र सेनाओं को भी अनुचित तरीके से राजनीतिक विमर्श में घसीटा जा रहा है. छात्रों और शिक्षाविदों ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को बचाने के नाम पर भारतीय लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं के प्रति संदेह पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लंबित न्यायिक मामलों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है और कुछ अराजकतावादी ताकतों के सहारे संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.

अराजकता की राह से बचना होगा

बयान में कहा गया कि दुनियाभर में भारतीय पहचान के साथ रहने वाले और भारत के भविष्य से जुड़े लोग होने के नाते वे इस स्थिति से चिंतित और व्यथित हैं. छात्रों और शिक्षाविदों ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने चेतावनी दी थी कि भारत को एक संवैधानिक गणतंत्र के रूप में बनाए रखने के लिए संवैधानिक तरीकों को अपनाना होगा और अराजकता की राह से बचना होगा.

असहमति लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा

बयान में कहा गया कि असहमति लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों को लोकतंत्र के नाम पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. संयुक्त बयान में सभी सामाजिक और राजनीतिक शक्तियों से मतभेदों को संवाद, बहस, चर्चा और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से सुलझाने की अपील की गई है. छात्रों और शिक्षाविदों ने कहा कि भारत को दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के सामने सही कारणों से एक सकारात्मक उदाहरण पेश करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष विवेकपूर्ण मार्ग अपनाएंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे.

दुनिया के 27 देशों के शिक्षाविदों की मांग

इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले छात्र, शोधकर्ता, शिक्षाविद और पूर्व छात्र अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, आयरलैंड, इटली, स्पेन, स्वीडन, नॉर्वे, पोलैंड, यूक्रेन, रूस, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर, मलेशिया, इजराइल, यूएई, कजाकिस्तान, जॉर्जिया और फिलीपींस समेत 27 देशों से जुड़े हैं.

हस्ताक्षरकर्ताओं में दुनिया के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोग शामिल हैं, जिनमें एमआईटी, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, प्रिंसटन विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, येल विश्वविद्यालय, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी, मैनचेस्टर विश्वविद्यालय और टोरंटो विश्वविद्यालय समेत कई अन्य संस्थानों के छात्र, शोधकर्ता और पूर्व छात्र शामिल हैं. जारी किए गए बयान 402 छात्रों का जिक्र है, जिन्होंने इस बयान पर सहमति जताई है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.