news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

योगी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले: जानिए आपके लिए क्या-क्या बदला

by National Agenda
July 21, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
yogi cabinate
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं के लिए स्कूटी योजना और संभल जांच रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने जैसे बड़े फैसले शामिल हैं।

प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे

कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक करीब 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 117 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी हरी झंडी मिल गई है। यह लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भी ईपीसी (Engineering, Procurement and Construction) मोड पर डेवलपर के चयन को मंजूरी दे दी गई है।

टॉप छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

कैबिनेट की सबसे चर्चित घोषणाओं में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ भी शामिल रही। उच्च शिक्षा विभाग के तहत शुरू की जा रही इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में सभी प्रकार के कॉलेजों की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग छात्राओं और शहीद या निराश्रित परिवारों की बेटियों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

कई विभागों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बैठक में महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

संभल जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

कैबिनेट ने संभल जांच रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी भी दे दी है। माना जा रहा है कि आगामी मानसून सत्र में इस रिपोर्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

3 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार कई विधायी कार्य पूरे करेगी। वहीं विपक्ष भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में इस बार का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.