news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Delhi

दिल्ली की इस सरकारी यूनिवर्सिटी में AI का कमाल, स्टूडेंट्स खुद बना रहे वेबसाइट और स्कैनर

by National Agenda
May 23, 2026
in Delhi
0
AI
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) इन दिनों अपनी आधुनिक और हाईटेक शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है. यहां छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल वेबसाइट, डिजिटल प्रोजेक्ट और नई तकनीकों पर भी काम कर रहे हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली यह यूनिवर्सिटी अब पूरी तरह पेपरलेस बनने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. यूनिवर्सिटी के 23 कैंपस हैं और भाई परमानंद शकरपुर स्थित कैंपस को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी चल रही है. स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल असाइनमेंट, AI बेस्ड लर्निंग और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह सरकारी यूनिवर्सिटी अब कई निजी विश्वविद्यालयों को भी टक्कर दे रही है.

छात्रों ने तैयार की वेबसाइट और स्कैनर
आईटी सेल के इंचार्ज और असिस्टेंट प्रोफेसर शिवम गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने यूनिवर्सिटी जॉइन की थी, उस समय आईटी सेल और वेबसाइट काफी कमजोर स्थिति में थी. इसके बाद उन्होंने छात्रों की मदद से एक नई आईटी टीम तैयार की. इस टीम में प्रियंका, मोहम्मद कैफ, प्रणव, प्रिया, दिव्या, अभिषेक, दिशा, विवेक और लक्ष्य समेत कई छात्र शामिल हैं. ये छात्र डेटा एनालिसिस, पाइथन डेवलपमेंट और वेबसाइट डेवलपमेंट जैसे काम कर रहे हैं.

इंडस्ट्री में आसानी से बेहतर प्लेसमेंट
छात्रों ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को अपग्रेड किया है. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से छात्रों की मार्कशीट की जांच भी की जा रही है, जिससे काम आसान और तेज हो गया है.शिवम गुप्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी के फाउंडेशन डे पर छात्रों ने एक खास स्कैनर भी तैयार किया था, जो QR कोड के जरिए पास जनरेट करता था. उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान इस तरह की तकनीक पर काम करने वाले छात्रों को भविष्य में इंडस्ट्री में आसानी से बेहतर प्लेसमेंट मिलेगा.

पेपरलेस बनने की तैयारी
यूनिवर्सिटी प्रशासन अब कई नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल डिप्लोमा और अंडरग्रेजुएट पोर्टल शुरू किए जा चुके हैं. जल्द ही पोस्टग्रेजुएट और बीटेक के लिए भी नए पोर्टल लॉन्च होंगे. यूनिवर्सिटी का लक्ष्य सभी कामों को पूरी तरह ऑनलाइन करना है, ताकि पारदर्शिता बढ़े और छात्रों को छोटे-छोटे कामों के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर न लगाने पड़ें. AI आधारित सिस्टम से फैकल्टी और छात्रों दोनों को तेज और सटीक जानकारी मिल सकेगी.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.