news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

उत्तर प्रदेश : OBC आयोग का गठन से बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान?

by National Agenda
May 21, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण देने के लिए एक विशेष पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग का गठन कर दिया है। इस फैसले के बाद अब यह पूछा जा रहा है कि आखिर पंचायत चुनाव कब तक होंगे? आयोग को छह महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी, उसके बाद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण पर अंतिम फैसला होगा। इसके बाद ही चुनाव की तारीख को लेकर कोई खबर सामने या सकती है।

बड़ा राजनीतिक मुद्दा
योगी कैबिनेट ने इस हफ्ते की शुरूआत में ही आयोग के गठन को मंज़ूरी दी थी। इस आयोग की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह करेंगे। इसका मकसद पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व का अध्ययन करना और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए आरक्षण के फ़ॉर्मूले सुझाना है। सरकार के इस फैसले के बाद जो मामला शुरुआत में महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया लग रहा था, वह अब जातीय समीकरणों और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी की रणनीति से जुड़ा एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। आयोग को नवंबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

क्यों हुआ आयोग का गठन?
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण देने से पहले राज्यों को ट्रिपल टेस्ट पूरा करना जरूरी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होता है कि एससी, एसटी और ओबीसी का कुल आरक्षण 50% की सीमा से अधिक न जाए. इसलिए राज्य सरकार को एक समर्पित आयोग बनाकर अध्ययन करती है और उसी आधार पर आरक्षण तय होगा। सरकार का कहना है कि आयोग ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर पिछड़े वर्ग की आबादी और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व की जरूरत का आकलन करेगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही यह निर्धारित किया जाएगा कि कौन सी सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी.

कब हो सकते हैं चुनाव?
पंचायत चुनाव अब कब होंगे, इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इतना जरूर है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही इसका शेड्यूल तय होगा। अभी केवल आयोग का गठन हुआ है, प्रशासनिक स्तर पर कई काम बाकी हैं। पूरे राज्य में जाति और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व का सर्वे, आरक्षण रोस्टर तैयार करना, वार्डों का रोटेशन, ड्राफ़्ट लिस्ट जारी करना, आपत्तियों पर सुनवाई और राज्य चुनाव आयोग द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी करना। जानकारों का कहना है कि भले ही आयोग अपनी रिपोर्ट छह महीने के अंदर जमा कर दे, फिर भी बाकी की प्रक्रिया 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत तक खिंच सकती है। लिहाजा, पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे।

कार्यकाल खत्म होने के बाद क्या?
अब सवाल यह है कि क्या ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों को कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी कामकाज जारी रखने की अनुमति मिल सकती है? 26 मई को मौजूदा ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में पंचायती राज विभाग की तरफ से शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिल सकती है। क्योंकि सरकार चाहती है कि प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए और ग्रामीण शासन की पूरी बागडोर नौकरशाहों के हाथों में न जाए।

बीजेपी के लिए लाभ या नुकसान?
पंचायत चुनाव में देरी करने से सरकार को आरक्षण से जुड़ी कानूनी पेचीदगियों को दूर करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे राजनीतिक जोखिम भी पैदा होते हैं। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को अक्सर बड़े चुनावों से पहले हवा का रुख भाँपने के अवसर के तौर पर देखा जाता है। ये चुनाव जातिगत समीकरणों के साथ -साथ बूथ-स्तर पर लोगों को जुटाने वाले नेटवर्क पर असर डालते हैं। जानकार बताते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले, 2021 के पंचायत चुनावों ने BJP के खिलाफ ग्रामीण इलाकों में पनप रहे गुस्से को दर्शाया था, जिसे पार्टी बड़े चुनाव से पहले दूर करने में कामयाब रही। लेकिन इस बार उसके पास वो मौका नहीं होगा।

 

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.