news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

आगरा में अंतरराज्यीय धर्म परिवर्तन गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार 

by National Agenda
May 18, 2026
in Uttar Pradesh
0
arrest
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

आगरा : आगरा पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सदस्यों में से चार को गिरफ्तार किया है। इसके पहले 14 अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।‌ उन्होंने बताया कि मिशन अस्मिता के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में सदर बाजार थाना में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई थी। जिसने दिल्ली और राजस्थान से अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अब तक 12 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया जा चुका है।

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार?
उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़े धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धर्मांतरण के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया था। जिसमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली और राजस्थान के रहने वाले हैं।

इन्हें गिरफ्तार किया गया
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जतिन कपूर उर्फ जसिन (32) पुत्र विनय कपूर को गिरफ्तार किया गया है जो एमबीए पास है और वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता है। जतिन डिजिटल दुनिया का एक्सपर्ट है जो नौजवानों को इस्लाम धर्म की ओर आकर्षित करता है और धर्म परिवर्तन भी करवाता है।

राजस्थान से मौलाना को किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भरतपुर राजस्थान के मौलाना हसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौलाना हसन गलत तरीके से शादी कराने के बाद उनका निकाहनामा भी तैयार करता था। इसी प्रकार तरमीज उर्फ रहमान को गिरफ्तार किया गया है। जो कक्षा 9 पास है और फल का काम करता है। धर्म परिवर्तन कराने वाले मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान के साथ कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में साथ जाता था, जो धर्म प्रचार के साथ दूसरे धर्म के खिलाफ बोलता था।

दिल्ली से कंप्यूटर हार्डवेयर के दुकानदार को किया गिरफ्तार
चौथी गिरफ्तारी परवेज अख्तर की हुई है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है। दिल्ली में कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान है। परवेज अख्तर, सिद्दीकी के साथ मिलकर किताबें लिखता था। सिद्दीकी को पहले ही एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो धर्म प्रचार का मास्टरमाइंड था। सिद्दीकी के जेल जाने के बाद रहमान के साथ जुड़ गया था। उसने कई धार्मिक पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें वह हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करता था। लोगों को मुस्लिम धर्म में आने के लिए कारण बताता था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोगों को दिल्ली में रहने के लिए जगह देता था, आर्थिक मदद देता था।

अब तक 18 लोगों को किया गया गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने पहले ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब चार अन्य को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का खुलासा होने के बाद उनकी गतिविधियों में कमी आई थी। लेकिन धीरे-धीरे इनका कार्य चल रहा था। मौलाना हसन के अतिरिक्त दिल्ली के कई अन्य लोग भी शामिल हैं जो धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देते थे। 12 से ज़्यादा लड़कियों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है जो उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और झारखंड से थीं। फंडिंग कहां से होती है के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसकी पर जांच की जा रही है। दाऊद की तरफ से फंडिंग होती थी, जिसके खिलाफ भी भोपाल में कार्रवाई की गई है। आगे भी जांच हो रही है।

 

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.