news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Uttar Pradesh

संभल : पीएम श्री स्कूल में हिंदू छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

by National Agenda
May 11, 2026
in Uttar Pradesh
0
Hindu Students to Wear Hijabs
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जालब सराय स्थित पीएम श्री सरकारी स्कूल में मुस्लिम शिक्षकों द्वारा मजहबी गतिविधियां चलाने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी शिक्षक अंजर अहमद और मोहम्मद गुल एजाज ने हिंदू छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाने, सजदा कराने और छात्रों को इस्लामिक टोपी पहनकर आने के लिए प्रोत्साहित किया. फरवरी से चल रही इन गतिविधियों का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों सहित प्रभारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया. वहीं खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने नखासा थाने में आरोपी शिक्षकों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मजहबी उन्माद और हिजाब का दबाव

जांच रिपोर्ट के अनुसार, नखासा थाना क्षेत्र के जालब सराय स्कूल में तैनात शिक्षक अंजर अहमद और मोहम्मद गुल एजाज लंबे समय से विद्यालय में मजहबी शिक्षा को बढ़ावा दे रहे थे. इन शिक्षकों ने न केवल बच्चों से इस्लामिक प्रार्थना कराई, बल्कि हिंदू बच्चियों को हिजाब पहनने और सजदा करने के लिए मजबूर किया. आरोपी शिक्षक छात्रों पर इस्लामिक टोपी पहनकर स्कूल आने का दबाव भी बनाते थे. इसके अलावा, स्कूल परिसर में अन्य धर्मों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं, जिससे धार्मिक असहिष्णुता का माहौल पैदा हो गया था.

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 शिक्षक निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अंकित खंडेलवाल ने एबीएसए (खंड शिक्षा अधिकारी) से जांच कराई. जांच में छात्र-छात्राओं ने पुष्टि की कि विद्यालय में काफी समय से इस्लामिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं.

इस रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अल्का शर्मा ने मुख्य आरोपी अंजर अहमद और मोहम्मद गुल एजाज को सस्पेंड कर दिया. साथ ही, प्रभारी प्रधानाध्यापक बालेश कुमार को भी इन गतिविधियों की जानकारी उच्चाधिकारियों से छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.

जांच कमेटी का गठन और FIR दर्ज

प्रशासन ने इस मामले में कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मुस्लिम शिक्षकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है. डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. यह कमेटी जांच करेगी कि इस मजहबी एजेंडे के पीछे और कौन-कौन शामिल है. डीएम ने सख्त चेतावनी दी है कि शिक्षा के स्तर से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

संभल में पहले भी सामने आए ऐसे मामले

संभल के सरकारी स्कूलों में मजहबी कट्टरता फैलाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले 6 फरवरी को चंदौसी तहसील के नगला पूर्वा गांव के एक स्कूल में कुरान की आयतें लिखी हुई मिली थीं. उस समय भी विश्व हिंदू परिषद ने ‘शिक्षा जेहाद’ का आरोप लगाकर भारी हंगामा किया था, जिसके बाद हेड मास्टर और शिक्षकों पर गाज गिरी थी. ताजा मामले में वायरल वीडियो और फोटो ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में ऐसी गतिविधियां कैसे पनप रही हैं.

 

Tags: उत्तर प्रदेशपीएम श्री सरकारी स्कूलमुकदमाशिक्षकसंभलहिंदू छात्रा
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026
electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026

Recent News

Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026
electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.