news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव, जवाब देने में समय क्यों ले रहा ईरान?

by National Agenda
May 10, 2026
in International
0
america and iran
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है. अमेरिका ने ईरान को 6 मई को 14 पॉइंट वाला एक प्रस्ताव भेजा था. 1 पेज के इस प्रस्ताव में युद्ध रोकने और आगे की बातचीत का रास्ता तय करने की बात कही गई है. हालांकि ईरान ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को यह उम्मीद थी कि ईरान 8 मई तक जवाब दे देगा. लेकिन ईरान ने कहा कि वह अभी अमेरिकी प्रस्ताव को ध्यान से पढ़ रहा है और कोई भी समझौता तभी होगा, जब वह न्यायपूर्ण और पूरी तरह संतुलित होगा.

अमेरिका के प्रस्ताव की अहम बातें

अमेरिका के प्रस्ताव में कई बड़ी शर्तें रखी गई हैं. इसमें कहा गया है कि ईरान कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन बंद करे. अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने पास मौजूद करीब 440 किलो 60% संवर्धित यूरेनियम भी दूसरे देश को सौंप दे. अमेरिका का कहना है कि अगर ईरान 90%तक संवर्धन कर लेता है तो वह परमाणु हथियार बना सकता है.

इसके अलावा अमेरिका चाहता है कि ईरान 30 दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल दे. यह समुद्री रास्ता दुनिया के करीब 20% तेल और गैस सप्लाई के लिए बहुत अहम है. बदले में अमेरिका कुछ पुराने प्रतिबंध हटाने और ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियां वापस देने को तैयार है.

ईरान जवाब देने में समय क्यों ले रहा है?

अल जजीरा के मुताबिक, इस प्रस्ताव के शब्द काफी टेक्निकल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारी दस्तावेज के हर शब्द और तारीख को ध्यान से देख रहे हैं. ईरान में सत्ता के अलग-अलग केंद्र हैं. जब तक सभी की मंजूरी नहीं मिल जाती, अमेरिका को जवाब नहीं भेजा जाएगा. अंतिम फैसला सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को करना है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान यह भी दिखाना चाहता है कि वह दबाव में आकर फैसला नहीं करेगा और बातचीत में उसकी स्थिति भी मजबूत है. दूसरी तरफ अमेरिका को ऐसी डिप्लोमैटिक वार्ताओं का अनुभव नहीं है, वह तुरंत डील करना चाहता है. इस बात की पुष्टि ट्रंप की ओर से लगातार आ रहे बयानों की वजह से भी होती है.

ईरान ने क्या शर्ते रखी हैं?

अलजजीरा के मुताबिक, ईरान के अधिकारी 3 फेज के अप्रोच पर काम कर रहे हैं. पहला फेज 30 दिन तक चलेगा. इस दौरान ईरान हर मोर्चे पर हमेशा के लिए युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत करेगा. यानी इसमें लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले रोकना भी शामिल है. अमेरिका के लिए यह गारंटी देना मुश्किल है.

ईरान चाहता है कि युद्ध पूरी तरह खत्म हो और भविष्य में दोबारा हमला न हो. ईरान चाहता है कि इसकी गारंटी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दे. इसके साथ ही ईरान सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने, फ्रीज संपत्तियां लौटाने और अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने की मांग कर रहा है. सबसे बड़ा विवाद होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बना हुआ है. अमेरिका चाहता है कि ईरान इस समुद्री रास्ते पर नियंत्रण का दावा छोड़ दे, लेकिन ईरान ऐसा करने को तैयार नहीं दिख रहा. इसी वजह से बातचीत आगे बढ़ने में समय लग रहा है.

Tags: america and iran warअमेरिका और ईरानअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपसमझौता
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान

August 24, 2026
बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले! इलेक्ट्रिक बसें, AI मिशन और ई-वोटिंग सिस्टम को मिली मंजूरी

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026

Recent News

electricity

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

August 24, 2026
cm Yogi

राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.