news
Tuesday, May 26, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Opinion

‘टीम यूपी’ तैयार बस हाईकमान की मुहर का इंतजार, क्या है भाजपा का मेगा प्लान?

by National Agenda
May 8, 2026
in Opinion, Politics, Uttar Pradesh
0
cm yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा अब उत्तर प्रदेश का मैदान मारने के लिए कमर कस कर तैयार है। 2027 के इस चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी ‘टीम यूपी’ लगभग बना ली है। प्रदेश नेतृत्व ने योगी मंत्रिमंडल के नए प्रस्तावित चेहरों और प्रदेश संगठन की टीम के लिए नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है।

अब असम और बंगाल का शपथ ग्रहण समारोह पूरा होते ही अगले सप्ताह की शुरुआत में इनकी घोषणा कर दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि योगी मंत्रिमंडल में किसी तरह के बदलाव से बचते हुए सिर्फ रिक्त पदों को ही भरते हुए सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने का विचार है।

 

भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए ‘टीम यूपी’ बनाई
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दिसंबर 2005 में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चुने गए। तभी से नई प्रदेश कार्यकारिणी की प्रतीक्षा चल रही है। इसी तरह से योगी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों को हटाने और नए चेहरों को शामिल करने की अटकलें चल रही हैं।

स्वाभाविक रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता सरकार और संगठन को विधानसभा चुनाव के समीकरणों के अनुरूप तैयार करने की कसरत में जुटे भी हुए हैं, बस प्रतीक्षा थी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने की। चुनाव परिणाम आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस का किला ढहाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है तो असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

पुडुचेरी में भी राजग को बहुमत मिला है। अब सभी की नजरें सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर हैं। यहां भी भाजपा के सामने तीसरी बार सरकार बनाने के अवसर के साथ ही सत्ता बचाने की चुनौती भी है, क्योंकि समाजवादी पार्टी पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलित वोटों वाले पीडीए फार्मूले से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका दे चुकी है।

जातीय समीकरणों को साधते हुए नए चेहरे शामिल होंगे
ऐसे में सरकार और संगठन के स्वरूप को जातीय समीकरणों के अनुरूप ही तैयार किया जाना तय है। बताया गया है कि योगी मंत्रिमंडल में वर्तमान मंत्रियों को हटाए जाने जैसा कोई विचार फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व का नहीं है। उत्तर प्रदेश में 60 मंत्री बन सकते हैं और वर्तमान में 54 हैं।

इस तरह छह नए मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है तो अधिक संभावना यही है कि जातीय समीकरणों का संतुलन साधते हुए नए चेहरे शामिल होंगे। वहीं, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कहना है कि प्रदेश संगठन के प्रस्तावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है।

इसकी घोषणा के साथ ही सामने आ जाएगा कि भाजपा में सभी जाति-वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व कैसे दिया जाता है। योगी मंत्रिमंडल में भी सामाजिक संतुलन रहेगा। उन्होंने बताया कि संभवत: अगले सप्ताह की शुरुआत में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की टीम की घोषणा हो जाएगी।

Tags: उत्तर प्रदेशप्रदेश संगठनभाजपायोगी मंत्रिमंडलहाईकमान
  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
cm yogi

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

May 19, 2026
cm yogi

यूपी को अब स्वाद के मामले में मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या है ODOC योजना

May 7, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

‘जिम जिहाद’ केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

May 19, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

electrical

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, एनटीपीसी ऊंचाहार में नई यूनिट लगाने की तैयारी

May 25, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना

UP : निराश्रित महिलाओं के लिए मजबूत कड़ी बनी पेंशन योजना, जल्द खाते में पहुंचेगी राशि

May 25, 2026
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर

सहकारी बैंकों के लिए रिजर्व बैंक ने बदले नियम!

May 25, 2026
electricity camp in UP from tomorrow

उत्‍तर प्रदेश : भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग ने तोड़े सभी रिकार्ड

May 25, 2026

Recent News

electrical

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा बिजली उत्पादन, एनटीपीसी ऊंचाहार में नई यूनिट लगाने की तैयारी

May 25, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना

UP : निराश्रित महिलाओं के लिए मजबूत कड़ी बनी पेंशन योजना, जल्द खाते में पहुंचेगी राशि

May 25, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.