news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

by National Agenda
November 21, 2026
in National, Uttar Pradesh
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे. यहां वे पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस दौरान कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को पुरस्कार दिए जाएंगे.

सुरक्षा में लगाए गए 4400 पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पूरे शहर में करीब 4400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री के काफिले का अभ्यास भी कराया गया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए आठ डीसीपी, 10 अपर पुलिस उपायुक्त और 34 सहायक पुलिस आयुक्त सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान लगाए गए हैं. इसके अलावा 11 कंपनी और दो प्लाटून पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ, एनएसजी और एटीएस की टीमें भी तैनात रहेंगी.

ड्रोन से लेकर सीसीटीवी तक रखी जाएगी नजर

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर टीम को भी तैयार रखा गया है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया है. प्रमुख इमारतों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री अमौसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस एयरपोर्ट जाएंगे.

तीन बड़े अस्पतालों में बनाए गए सेफ हाउस

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष तैयारी की है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लोकबंधु राजनारायण अस्पताल, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और एसजीपीजीआई में सेफ हाउस बनाए गए हैं. इन अस्पतालों में इमरजेंसी और आईसीयू की सुविधाएं तैयार रखी गई हैं. करीब 50 डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई हैं. इनमें हृदय रोग, मेडिसिन, सर्जरी और हड्डी रोग के विशेषज्ञ शामिल हैं. नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी जिम्मेदारी दी गई है.

दवाओं से लेकर ब्लड तक का इंतजाम

तीनों अस्पतालों में जरूरी दवाओं, बेड और चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है. जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज शुरू करने के लिए ब्लड की भी व्यवस्था रखी गई है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, डॉक्टरों और दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई. चिकित्सा टीमों को किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए इलाज शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बदले रहेंगे रास्ते

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण शनिवार को लखनऊ में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, कमता, पॉलीटेक्निक चौराहा और शहीद पथ के आसपास विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. लोहिया पार्क चौराहे, पिकप तिराहे, कठौता चौराहे, विजयीपुर अंडरपास और बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे. लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा.

शहीद पथ और अहिमामऊ जाने वालों को भी परेशानी

शहीद पथ पर कई स्थानों से वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी. अय्यपा अंडरपास, हुसड़िया, मलेशेमऊ और सेक्टर-8 अंडरपास की ओर से शहीद पथ पर सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे. इसी तरह सुल्तानपुर रोड, खुर्दही बाजार और एचसीएल तिराहे से अहिमामऊ होकर शहीद पथ जाने पर भी रोक रहेगी. रायबरेली रोड से पीजीआई तिराहे और उतरेठिया अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों को भी दूसरे रास्तों से जाना होगा. हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और जरूरी सेवाओं को पुलिस की मदद से रास्ता दिया जाएगा.

22 सिटी बसों के संचालन पर पड़ेगा असर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण शनिवार को लखनऊ की सिटी बस सेवा भी प्रभावित रहेगी. एयरपोर्ट, अमौसी और शहीद पथ के रास्ते चलने वाली 22 बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है. शहर में सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से कुल 125 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाती हैं. कमता से शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट और अमौसी जाने वाली बसों को जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा. सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी के मुताबिक, बस सेवा पूरी तरह बंद नहीं की जाएगी. कोशिश है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बसों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.