news
Sunday, November 22, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Bihar

5 साल में 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, बिहार में AI क्रांति लाने के मूड में सम्राट सरकार!

by National Agenda
October 22, 2026
in Bihar
0
AI revolution to Bihar
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

पटना : बिहार सबसे अधिक युवा आबादी वाला राज्य है, विडंबना इस बात की है कि बेरोजगारी के मामले में भी बिहार अव्वल है. ऐसे में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए बिहार सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को हथियार बनाने का फैसला लिया है. आने वाले 5 सालों में युवाओं को एआई तकनीक से लैस करने की योजना बनाई जा रही है.

हर साल 1 लाख युवाओं को AI का प्रशिक्षण

राज्य में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित कर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने के लिए सरकार योजना बना रही है. बड़े एआई मॉडल सहित आधुनिक एआई तकनीकों के विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्च स्तरीय बैठक की है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के गुर सीखेंगे युवा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले पांच वर्षों में पांच लाख विद्यार्थियों को एआई का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे युवाओं को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सके. एआई के विकास के लिए जरूरी तकनीकी सुविधाओं और राज्य सरकार के नेतृत्व में संचालित होने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

बिहार एआई नीति को लेकर समीक्षा बैठक

अगले पांच वर्षों तक बिहार में प्रत्येक वर्ष एक बड़े एआई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाया जा सके. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार एआई नीति 2026 (Bihar Artificial Intelligence Policy 2026) को लेकर समीक्षा बैठक की.

युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित किए जाएं, ताकि राज्य नई तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सके.

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक विशेष टीम गठित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. बिहार एआई नीति 2026 का उद्देश्य राज्य में नई तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देना है, ताकि बिहार के युवाओं को नए अवसर मिलें और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
CM Yogi

श्रावस्ती और बहराइच दौरे पर आज CM योगी, कई बड़ी सौगातें देंगे

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026
PM Modi

सोना कम खरीदने की मेरी अपील जनता ने मानी, देश में आज भी शास्त्री जी वाला चरित्र कायम : पीएम मोदी

November 22, 2026
Amit Shah l

चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन : अमित शाह

November 22, 2026

Recent News

up school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
BJP

बीजेपी ने OBC मोर्चे की नई टीम का किया ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली जगह

November 22, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.