news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, शिक्षक और स्नातक के लिए चेहरे तय

by National Agenda
September 29, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। यूपी में विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को छह नामों का ऐलान कर दिया। इससे पहले सोमवार को ही समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियों के बीच मुकाबले की जमीन और योद्धा तय हो गए हैं। यूपी में कुल 11 सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा पांच नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। सपा के भी सभी 11 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। मंगलवार से ही नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है।

भाजपा ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को मैदान में उतारा है। मेरठ स्नातक के लिए दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक के लिए अशोक कुमार राठौर पर दांव लगाया गया है। इसी तरह वाराणसी शिक्षक सीट पर प्रमोद मिश्रा को मौका दिया गया है। आगरा में शिक्षक सीट पर इंजीनियर हरि किशोर त्रिपाठी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर घ्रुव त्रिपाठी को उतारा गया है।

सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा करते हुए उनका परिचय भी कराया।मिर्जापुर-वाराणसी शिक्षक खंड के प्रत्याशी वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र के प्रकाशचंद्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक क्षेत्र से दानिश अख्तर, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से नितिन तोमर प्रत्याशी हैं। वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, झांसी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी डा. मान सिंह, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से शशांक यादव, मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से परमिंदर भाटी, लखनऊ स्नातक क्षेत्र से कांति सिंह को उम्मीदवार बताते हुए चुनाव जिताने की अपील की।

राज्यसभा के लिए भी दोनों दलों में मंथन

विधानपरिषद के लिए प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही अब राज्यसभा के प्रत्याशियों पर मंथन हो रहा है। दस सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा सात और सपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है। भाजपा को आठवीं और सपा को तीसरी सीट के लिए क्रास वोटिंग करानी होगी। बताया जाता है कि मंगलवार को भाजपा ने आठ और सपा ने दो पर्चे खरीदे हैं।

सपा के पक्ष में वोटों का समीकरण

राज्यसभा के लिए अंकों का गणित देखें तो सपा के पक्ष में दिखता है। सदस्य संख्या के हिसाब से सपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है। वैसे तो मौजूदा समय सपा विधायकों की सूची में 101 नाम है, लेकिन इनमें से छह नाम ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। इस हिसाब से वास्तविक रूप से 95 ही बचते हैं, लेकिन महाराजी प्रजापति के साथ आने से यह संख्या 96 होगी। पल्लवी पटेल के साथ देने की स्थिति में यह संख्या 97 हो जाएगी।

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के दो विधायक हैं। इसे मिलाकर संख्या 99 तक पहुंचती है और सुभाषपा के दो विधायक भी सपा के साथ बताए जा रहे हैं। अगर इन्हें मिला जाए तो सपा के पास कुल 101 वोट हो जाते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि क्रास वोट करने वाले तीन अन्य विधायकों ने भी सपा का साथ देने का वादा किया है। अगर ये साथ देते हैं तो इन्हें मिल कार सपा सदस्य संख्या 104 तक पहुंच जाएगी। एक सदस्य जिताने के लिए 37 विधायक चाहिए। दो सदस्यों को जिताने के लिए 74 विधायक चाहिए। इसके बाद भी सपा के पास करीब 30 विधायक अतिरिक्त बचेंगे। इसीलिए माना जा रहा है कि सपा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारकर चुनाव को रोचक बनाएगी। इससे क्रास वोटिंग की संभावना भी बढ़ेगी।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.