news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

ऑनलाइन शॉपिंग में फंस गए हैं पैसे? यहां करें शिकायत और पाएं अपने पैसे वापस

by National Agenda
May 6, 2026
in Economy
0
ऑनलाइन शॉपिंग में फंस गए हैं पैसे? यहां करें शिकायत और पाएं अपने पैसे वापस
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। कपड़े, मोबाइल, ग्रॉसरी लगभग हर चीज अब लोग इंटरनेट से खरीद रहे हैं। लेकिन जहां सुविधा है, वहीं खतरा भी है। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं, जहां लोगों से पैसे लेकर या तो गलत प्रोडक्ट भेजा जाता है या फिर कुछ भी डिलीवर नहीं किया जाता। ऐसे में अगर आपके साथ ऑनलाइन स्कैम हो जाए, तो आपको पैसे वापस मिल सकते हैं।

Online Shopping Scam को कैसे अंजाम दिया जाता है

ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम तब होता है जब कोई फर्जी वेबसाइट या सेलर आपको धोखा देकर पैसे ले लेता है। जैसे:- पैसे देने के बाद प्रोडक्ट डिलीवर न करना, नकली या खराब प्रोडक्ट भेजना, फेक वेबसाइट बनाकर ऑफर दिखाना।

स्कैम हो जाए तो तुरंत क्या करें

अगर आपको पता चलता है कि आप ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गए हैं, तो घबराने के बजाय एक्शन लें।

Step 1: सबसे पहले अपनी ट्रांजैक्शन डिटेल्स चेक करें: कितना पैसा गया, किस अकाउंट या UPI ID पर गया और कब गया। इसके बाद तुरंत अपने बैंक या पेमेंट ऐप जैसे Google Pay या PhonePe के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें और ट्रांजैक्शन को फ्रॉड के रूप में रिपोर्ट करें।

Step 2: अगर कार्ड से पेमेंट किया है, तो कार्ड को ब्लॉक भी करा दें ताकि आगे कोई और ट्रांजैक्शन न हो सके। साथ ही जिस वेबसाइट या सेलर से आपने खरीदारी की है, उसके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करें और सभी स्क्रीनशॉट, मैसेज और रसीद संभालकर रखें। याद रखें, जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, पैसा वापस मिलने के चांस उतने ज्यादा होंगे।

शिकायत कहां और कैसे करें

ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करने के लिए National Cyber Crime Portal cybercrime.gov.in पर जाएं। यहां जाकर आप “Report Other Cyber Crime” या “Report Financial Fraud” ऑप्शन चुनकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी तुरंत शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करते समय आपको ट्रांजैक्शन ID, तारीख, रकम, सामने वाले का अकाउंट/UPI ID और सभी सबूत देने होंगे।

पैसा वापस कैसे मिलेगा

अगर आपने समय रहते शिकायत दर्ज कर दी, तो आपका केस बैंक और साइबर सेल के पास पहुंच जाता है। अगर वह पैसा अभी तक निकाला नहीं गया है या अकाउंट में मौजूद है, तो उसे फ्रीज कर दिया जाता है और प्रोसेस के बाद आपको वापस मिल सकता है। लेकिन अगर शिकायत करने में देरी हो जाती है, तो पैसा वापस मिलना मुश्किल हो सकता है क्योंकि स्कैमर्स अक्सर तुरंत पैसा निकाल लेते हैं। इसलिए सबसे जरूरी बात यही है जैसे ही फ्रॉड का पता चले, तुरंत रिपोर्ट करें और प्रोसेस को शुरू कराएं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.