नई दिल्ली। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अब नशे के मुद्दे को सबसे बड़े चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है. पार्टी राज्य के चारों कोनों से एक साथ नशा मुक्ति अभियान शुरू किया. पंजाब में पार्टी का सबसे बड़ा फोकस नशे के खिलाफ अभियान पर है. बीजेपी की रणनीति साफ है किनशे के मुद्दे को घर-घर तक ले जाना है.पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करना और2027 के चुनाव से पहले इसी मुद्दे के जरिए गांव-गांव में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना है.
बीजेपी इस अभियान के जरिए नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचने की कोशिश करेगी. चारों दिशाओं से निकलने वाली यात्राएं पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी और जालंधर में एक बड़ी जनसभा के साथ इसका समापन होगा.
आखिरी जनसभा को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं. बीजेपी इस पूरे अभियान के जरिए पंजाब की भगवंत मान सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरने और पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में है.
गांव-गांव रथ पहुंचाने की तैयारी
पार्टी के अनुसार गांव-गांव रथ पहुंचाने की तैयारी है. ऑडियो और वीडियो के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा. पंजाबी/हिंदी/इंग्लिश में लिखित लिखित सामग्री बांटी जाएगी और नशे से प्रभावित लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है. बीजेपी की कोशिश है कि नशे के मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक मंच से नहीं, बल्कि सीधे जनता के बीच ले जाया जाए. नशाखोरी से प्रभावित परिवारों के लोग अपने अपने इलाकों में बीजेपी के प्रचार के तंत्र के तौर पर काम करेंगे.
पार्टी के मुताबिक अभियान के दौरान पंजाब में नशे की भयावह स्थिति को जनता के सामने रखा जाएगा और इसके लिए मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. बीजेपी जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करेगी कि सत्ता में आने पर पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. अधिक से अधिक लोगों को मोबाइलाइज करने के लिए बीजेपी नशाखोरी के खिलाफ एक शपथपत्र भी भरवाएगी.
इस बड़े अभियान की शुरुआत पंजाब के चार प्रमुख हिस्सों से हो रही है
- उत्तर में पठानकोट के माधोपुर से यात्रा शुरू …
- बठिंडा के तलवंडी साबो से …
- रूपनगर के आनंदपुर साहिब से …
- फाजिल्का से …
चारों यात्राएं अलग-अलग शहरों और गांवों से गुजरते हुए जालंधर में एक साथ मिलेंगी, जहां बड़ी जनसभा का आयोजन होगा और इस जनसभा को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं.












