news
Thursday, May 7, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Special Story

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

by National Agenda
May 6, 2026
in Special Story, Uttar Pradesh
0
up rera
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में वारिस या किसी बाहरी शख्‍स के नाम पर फ्लैट का ट्रांसफर करने के नाम पर बिल्‍डरों द्वारा वसूली जाने वाली मोटी रकम के खेल पर यूपी रेरा ने अंकुश लगा दिया है। अब रक्‍तसंबंधों में फ्लैट ट्रांसफर के लिए यूपी रेरा ने मात्र 1 हजार रुपये शुल्‍क तय किया है। किसी अन्‍य शख्‍स के नाम पर फ्लैट ट्रांसफर करने के लिए 5 हजार रुपये शुल्‍क लिया जाएगा। इस तरह के 19 हजार से ज्‍यादा मामलों में रेरा ने आवंटियों को 8 हजार करोड़ से ज्‍यादा की रकम वापस की है।

मंगलवार को यूपी रेरा के दस साल पूरे होने पर चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने बताया कि फ्लैट आवंटी की मृत्‍यु होने पर बिल्‍डर वारिस से ट्रांसफर के नाम पर 200 रुपये से लेकर 1200 रुपये वर्गफुट तक वसूलते थे। यह रकम 25 से 30 लाख रुपये तक पहुंच जाती थी। इसको लेकर कई शिकायतें यूपी रेरा तक पहुंची। जांच में पाया गया कि जब आवंटी ने फ्लैट की रकम चुका दी है तो अतिरक्‍त शुल्‍क लेना अवैध है।

यूपी रेरा ने किया महत्‍वपूर्ण संशोधन
यूपी रेरा ने इस पर रोक लगाने के लिए विनयम 47 से संबंधित महत्‍वपूर्ण संशोधन किया है जो प्रशासनिक शुल्‍क और मानक फीस से जुड़ा है। इस विनियम को पुनर्गठित करते हुए आवंटन के उत्‍तराधिकार या हस्‍तांतरण के मामलों में प्रमोटर द्वारा वसूले जाने वाले शुल्‍क को विनियमित करने के लिए नए प्रावधान शामिल किए गए हैं।

परिवार से इतर शख्‍स के नाम पर फ्लैट ट्रांसफर मात्र 25 हजार में
यूपी रेरा ने घर खरीदने वालों को बड़ी राहत देते हुए यह निर्धारित किया है कि यदि आवंटी की मौत हो जाती है और उत्‍तराधिकारी परिवार का सदस्‍यत है तो बिल्‍डर अधिकतम 1 हजार रुपये ही प्रोसेसिंग फीस ले सकता है। ऐसे मामलों में उत्‍तराधिकारी को मृत्‍यु प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी उत्‍तराधिकारी प्रमाण पत्र और अन्‍य विधिक वारिसों से अनापत्ति तथा विधिक वारसों से अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसे आवश्‍यक दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने होंगे। यदि फ्लैट का ट्रांसफर परिवार के अलावा किसी बाहरी व्‍यक्ति के नाम पर होता है तो प्रमोटर अधिकतम 25 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस ले सकता है।

Tags: up reraचेयरमैन संजय भूसरेड्डीप्रशासनिक शुल्‍कफ्लैट ट्रांसफरमानक फीस
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Prime Minister Narendra Modi On 2-Day Visit To Gujarat From August 25

Prime Minister Narendra Modi On 2-Day Visit To Gujarat From August 25

August 23, 2025
A Safe Pair of Hands

A Safe Pair of Hands

August 23, 2025
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

May 6, 2026
Russia Claims More Ukraine Land As Hopes For Summit Fade

Russia Claims More Ukraine Land As Hopes For Summit Fade

August 24, 2025

Hello world!

1

High Street Retailers Pin Hopes On Discount Splurge In Black Friday Fever

0

UK Faces Two Decades of No Earnings Growth and More Austerity

0

High-Speed Traders In Search of New Markets Jump Into Bitcoin

0
PM-Surya Ghar Scheme

पीएम सूर्यघर योजना से जगमगाएंगे यूपी के स्कूल!

May 7, 2026
किसान

यूपी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सभी जिलों में होने जा रहा ये काम

May 7, 2026
greenfield expressway

बरेली से हल्द्वानी जाना होगा आसान, आधुनिक ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ बनाने की योजना तैयार

May 7, 2026
bhu scientists

बीएचयू के वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक, यूरिन के सैंपल से होगी कैंसर की पहचान

May 7, 2026

Recent News

PM-Surya Ghar Scheme

पीएम सूर्यघर योजना से जगमगाएंगे यूपी के स्कूल!

May 7, 2026
किसान

यूपी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सभी जिलों में होने जा रहा ये काम

May 7, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Curated
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.