news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home National

सुबह से रात तक कैसी रहती है PM मोदी की दिनचर्या, हमेशा एक्टिव रहने का क्या है राज?

by National Agenda
September 17, 2026
in National
0
pm modi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इस उम्र में भी पीएम इतनी भागदौड़ कैसे कर लेते हैं? इतनी व्यस्त दिनचर्या और जिम्मेदारियों के बावजूद उनकी ऊर्जा देखने लायक होती है। यही वजह है कि हर कोई उनकी इस फिटनेस का राज जानना चाहता है।

बता दें, प्रधानमंत्री की इस तंदुरुस्ती का राज किसी खास मशीन या हैवी वर्कआउट में नहीं, बल्कि बेहद सादी और अनुशासित जीवनशैली में छिपा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि उम्र बढ़ने पर भारी कसरत से ज्यादा जरूरी यह है कि आप अपनी फिटनेस रूटीन में कितने रेगुलर हैं। आइए, इस आर्टिकल में समझते हैं पीएम मोदी के वे 5 नियम, जिन्हें अपनाकर आप भी खुद को चुस्त-दुरुस्त रख सकते हैं।

योग और प्राणायाम से करें दिन की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी के लिए योग सिर्फ एक कसरत नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है। वे हर दिन ध्यान, प्राणायाम और योगासन करते हैं। इससे शरीर तो लचीला रहता ही है, साथ ही दिमाग शांत और फोकस मजबूत होता है। योग के फायदों पर उनका इतना भरोसा है कि एक बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के लिए भी खास तौर पर एक योगा एक्सपर्ट की व्यवस्था करवाई थी।

शरीर को हमेशा एक्टिव रखें

फिटनेस की शुरुआत मशीन उठाने से नहीं, बल्कि खुद को एक्टिव रखने से होती है। प्रधानमंत्री की दिनचर्या में नियमित सैर और हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं। दिन भर शरीर को किसी न किसी तरह एक्टिव रखने से आलस दूर रहता है और एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है।

‘कम खाएं, सादा खाएं’ का फॉर्मूला

आप जो खाते हैं, वही आपका शरीर बनता है। पीएम मोदी बिल्कुल साधारण और शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। उनका एक सख्त नियम है-कभी भी जरूरत से ज्यादा नहीं खाना। हल्का और सादा भोजन करने से पाचन तंत्र हमेशा सही रहता है और शरीर भारीपन महसूस नहीं करता।

उपवास और खाने का एक तय समय

शरीर को अंदर से साफ करने के लिए प्रधानमंत्री नियमित रूप से उपवास रखते हैं। इसके अलावा, वे दिन भर कुछ न कुछ खाने के बजाय एक निश्चित समय-सीमा के भीतर ही अपना भोजन करते हैं। यह तरीका मेटाबॉलिज्म को तेज और बीमारियों को दूर रखता है।

अच्छी नींद और रूटीन में निरंतरता

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 70 पार की उम्र में सबसे ज्यादा काम आती है आपकी निरंतरता। आप जो भी नियम बनाएं, उसे रोज मानें। इसके साथ ही, गहरी नींद लेना और तनाव को खुद पर हावी न होने देना पीएम मोदी की फिटनेस का सबसे बड़ा हथियार है।

डॉक्टर की ये बात हमेशा याद रखें

मैरिंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS) के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण गुप्ता के अनुसार, पीएम मोदी की फिटनेस दिनचर्या हमें सिखाती है कि बढ़ती उम्र में भी योग, सैर और सही खानपान से कैसे स्वस्थ और एक्टिव रहा जा सकता है।

हालांकि, हर इंसान का शरीर और उसकी जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए किसी और के रूटीन की हूबहू नकल करने से बचें। हमेशा अपनी उम्र, सेहत और क्षमता के हिसाब से ही व्यायाम करें। स्वस्थ जीवन का असली आधार है- रोजाना हल्की कसरत, अच्छी नींद, पौष्टिक खाना और तनाव से दूर रहना।

अगर आपको कोई बीमारी है या आप दवाएं लेते हैं, तो उपवास रखने या डाइट में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ध्यान रहे, किसी दूसरे व्यक्ति की फिटनेस रूटीन को कॉपी करने के बजाय, अपनी जिंदगी में छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाएं और उन्हें रोज फॉलो करें।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.