news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Diplomacy

ट्रंप के टैरिफ की PM मोदी ने निकाली काट, बदली विदेश नीति

by National Agenda
August 30, 2026
in Diplomacy, National
0
बीमारू राज्य से औद्योगिक क्रांति तक: CM योगी ने कैसे बदली UP की तस्वीर
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। बीते कुछ वर्षों से वैश्विक राजनीति में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसे देखते हुए भारत ने अपनी विदेश नीति को एक नई दिशा देना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ में की गई भारी बढ़ोतरी और उससे उत्पन्न संकट का मुकाबला करने के लिए भारत अब किसी एक शक्ति पर निर्भर रहने के बजाय दुनिया भर में अपने पार्टनरों का दायरा बढ़ा रहा है। बीते एक वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्जनों देशों का दौरा किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और वैश्विक झटकों से बचाना है। इसकी तारीफ अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी की है।

विदेश मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अब बहुपक्षीय सम्मेलनों के पारंपरिक ढांचे से निकलकर प्लूरिलेटरल (Plurilateral) कूटनीति की ओर बढ़ रहा है। इसका तात्पर्य कम देशों के साथ विशिष्ट, टारगेटेड और सीधे आर्थिक के साथ-साथ रक्षा समझौतों पर तेजी से काम करना है।

मोदी ने अचानक क्यों बदली अपनी विदेश नीति

अखबार ने लिखा है- भारत के इस आक्रामक कूटनीतिक रुख की मुख्य वजह अमेरिका के साथ संबंधों में आया तनाव है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय उत्पादों पर भारी शुल्क लगाए। इसके बाद रूस से कच्चा तेल खरीदने के मुद्दे पर अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत का शुल्क थोप दिया। अमेरिकी प्रशासन का तर्क था कि भारत का तेल खरीदना यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचा रहा है।

इसके अतिरिक्त मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव को खत्म कराने का श्रेय बार-बार लेने की ट्रंप की कोशिशों ने भी भारत को असहज किया। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार रहा है, लेकिन अमेरिका के इस अनिश्चित रवैये के कारण भारत को अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों की ओर रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। साथ ही, मध्य पूर्व में ईरान संकट के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से होने वाली तेल आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत कच्चा तेल इसी मार्ग से आयात करता है, इसलिए नए व्यापारिक और ऊर्जा मार्गों की खोज भारत के लिए बहुत जरूरी है।

20 से अधिक देशों की यात्रा, 13 देशों के नेता भी भारत आए

पिछले एक साल में प्रधानमंत्री मोदी ने 20 से अधिक देशों की यात्राएं की हैं, जबकि दुनिया भर के 13 से अधिक नेताओं ने भारत का दौरा किया है। इन बैठकों का स्वरूप केवल औपचारिक सम्मेलनों तक सीमित न रहकर सीधे व्यापारिक सौदों जैसा रहा है। इसकी दौरान दशकों से रुकी हुई बातचीत को गति देते हुए भारत ने यूरोपीय संघ के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) संपन्न किया। इसके तहत भारत ने कारों और वाइन पर सीमा शुल्क घटाने जैसे कड़े फैसले लिए। ब्रिटेन के साथ हुए समझौते से भारतीय परिधानों पर शुल्क कम हुआ, जबकि भारत में स्कॉच व्हिस्की जैसी वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती की गई।

जर्मनी के साथ पनडुब्बी तकनीक और फ्रांस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमति बनी है। फ्रांस ने भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियमों को भी आसान बनाया है। वहीं, दक्षिण कोरिया ने भारत के पोत निर्माण उद्योग में निवेश और सहायता का वादा किया है, जिससे भारत 2047 तक दुनिया के शीर्ष पांच पोत निर्माताओं में शामिल हो सके। वहीं न्यूजीलैंड के साथ समुद्री सुरक्षा और व्यापार बढ़ाने पर चार दशकों बाद ऐतिहासिक सहमति बनी। नॉर्वे ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के तहत भारत में 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

क्षेत्रीय संतुलन का भी रखा पूरा ध्यान

भारत अपनी पारंपरिक रणनीतिक आजादी को बनाए रखते हुए कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों के साथ संबंध गाढ़े कर रहा है। मध्य पूर्व और मध्य एशिया में भी भारत अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के जरिए रूस और चीन जैसे देशों से संवाद का मार्ग खुला रखा गया है ताकि चीन को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में संतुलित किया जा सके।

विश्लेषकों का कहना है कि भारत का यह नया मॉडल केवल सैद्धांतिक बयानों पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें ठोस आंकड़े, तय समयसीमा और आर्थिक गलियारों का निर्माण शामिल है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था होने का लाभ उठाकर खुद को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक प्रमुख केंद्र बना रहा है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.