news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home International

संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

by National Agenda
August 30, 2026
in International
0
Mohan Bhagwat
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारत के डीएनए को ‘अनेकता में एकता’ रखने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी नागरिक बन चुके भारतीय मूल के लोगों से भी अपनी कर्मभूमि के प्रति वफादार रहने के लिए कहा। यूनिवर्सल वननेस कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ने दूरी दुनिया के नाम संदेश दिया है। आइए जानते हैं उनके इस संबोधन की दस बड़ी बातें…

मैं उस देश से आया हूं, जो आप में से कई लोग की जन्मभूमि है- मोहन भागवत

संघ प्रमुख ने भारत के धर्म की बात करते हुए कहा कि वह उस देश से आए हैं, जहां विविधता में एकता की बात की जाती है। उन्होंने कहा, “मैं उस देश से आया हूं, जो आप में से कई लोगों की जन्मभूमि है। वहां हम विविधता में एकता को महसूस करते हैं। हम उस विविधता की एकता को सजावट के तौर पर देखते हैं।

उस देश में हम पौधों की पूजा करते हैं। हम पूजा क्यों करते हैं? यह रोज नहीं होती, बल्कि हर दिन अलग-अलग पूजा होती है। यह ठीक वैसा ही है जैसे एक दिन फादर्स डे मनाया जाता है और दूसरे दिन मदर्स डे। इन दिवस को क्यों मनाया जाता है? क्योंकि हमें उनके प्रति अपने कर्तव्य को याद करना होता है। इसी तरह, भारत में भी हम पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य को याद करते हैं और उसका पालन करते हैं।”

कर्मभूमि के प्रति कर्तव्य का पालन करें।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा,”हमारा कर्तव्य क्या है? अगर हम अमेरिका में हैं। हम अमेरिका में ही कमाते हैं, तो हम अमेरिका का ही हिस्सा हुए। ऐसे में हमें यहां सही व्यवहार करना चाहिए। जो लोग यहां दूसरे देशों से आकर बसे हैं। उनके लिए यह कर्मभूमि है। उनका अपनी कर्म भूमि के प्रति भी एक कर्तव्य है। उन्हें उसे पूरा करना चाहिए। उन्हें अपने कर्म के प्रति वफादार रहना चाहिए। चूंकि भारत उनकी जन्मभूमि है। ऐसे में अगर उनमें उसके लिए कुछ करने की इच्छा है, तो वे अपने कर्म-भूमि के प्रति कर्तव्य पूरा करने के बाद ऐसा कर सकते हैं। इसकी मनाही नहीं है।”

भारत बस यही चाहता है कि आप अपना जीवन बेहतर जिएं।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अमेरिका में बसे भारतीय मूल के लोगों को जीवन के विचार के बारे में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले अपने कर्म के अनुसार काम करें। अमेरिका के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं। इसके बाद अगर साधन और समय मिले, तो फिर वह भारत की भलाई के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत ऐसी उम्मीद नहीं करता है। भारत, तो केवल इतना चाहता है कि आप जिएं, क्योंकि भारत ने ही आपको जीवन का विचार दिया है।

भारत की नियति क्या है?

संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की नियति ही यही है कि उसे विविधता में एकता को खुद में महसूस करना है। इसके साथ ही समय-समय पर दुनिया को भी इस बात का अहसास कराना है कि हम एक हैं, विविधता के कारण एकता और भी ज्यादा सुंदर लगती है।

भूखे व्यक्ति को सामने खड़ा करके खाना नहीं खा सकते

मोहन भागवत ने वहां मौजूद लोगों को एक चुनौती या प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर सामने किसी भूखे व्यक्ति को खड़ा कर दिया जाए, तो आप उससे नजरें चुराए बिना या उसको वहां से हटाए बिना खाना नहीं खा सकते। उन्होंने कहा, “जब आप खाना खा रहे हों, तो ऐसे में भूखे व्यक्ति को अपने सामने खड़ा करके देखिए। उसे अपनी भरी हुई थाली की तरफ भूखी नजरों से देखने दें। आप उसकी नजरों से नजरें चुराए बिना या उसे वहां से भगाए बिना खाना नहीं खा सकते। आप कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि हम और आप इंसान हैं।”

इंसान दुनिया के लिए जिम्मेदार, क्योंकि उनके पास सोचने का गुण

मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के लिए इंसान जिम्मेदार है। क्योंकि जानवरों की तुलना में उसके पास सोचने का विशेष गुण है। उन्हें सही और गलत की समझ भी मिली है। इसलिए वह एकता महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान अगर सही तरीके से सोचता है,तो वह ईश्वर के करीब जाता है। वहीं अगर वह गलत तरीके से सोचता है, तो वह जानवरों के करीब जाता है। इसलिए सोचने के समय भी दिशा महत्वपूर्ण है।

मुसलमानों पर बोले मोहन भागवत

इससे पहले एक दूसरे कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ने भारतीय मुसलमानों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होना चाहिए तो वह हिंदू नहीं रह सकता। अगर आप खुद को हिंदू कहना चाहते हैं कि तो आपको यह मानना होगा कि सभी रास्ते आपको एक ही लक्ष्य की ओर ले जाते हैं। हर इंसान की अपनी एक गरिमा है। इंसानों के बीच कोई भेदभाव नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैंने असल में यह बात 2018 में दिल्ली में कही थी। वहाँ मुस्लिम भाई भी मौजूद थे और उन्होंने मुझसे एक सवाल पूछा। आप एक हिंदू संगठन हैं। आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। तो हम मुसलमानों का क्या होगा? क्या आप हमें बाहर निकाल देंगे? मैंने कहा, नहीं। यह हिंदू सोच नहीं है। अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू धर्म की मूल भावना के अनुसार नहीं चल रहा है। अगर आप सच में हिंदू जीवन-पद्धति का पालन करना चाहते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि रास्ते तो कई हैं, लेकिन वे सभी एक ही परम सत्य की ओर ले जाते हैं।”

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.