news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

बिना किसी तनाव के ऐसे बचाएं पैसा! अपनाएं ‘Mindful Budgeting’ का तरीका

by National Agenda
August 19, 2026
in Economy
0
money
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पैसे से जुड़ी चिंता लोगों के लिए तनाव का बड़ा कारण बनती जा रही है। EMI, घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, निवेश, बचत और अचानक आने वाले खर्चों के बीच कई बार व्यक्ति को लगता है कि उसकी पूरी कमाई केवल खर्चों को संभालने में ही निकल रही है। ऐसे में सिर्फ ज्यादा कमाई करना ही समाधान नहीं है, बल्कि पैसों को सही तरीके से मैनेज करना और खर्च करने की आदतों को समझना भी जरूरी है। आइए पैसे को मैनेज करने से जुड़ी टर्म्स Financial Wellness और Mindful Budgeting का मतलब समझते हैं-

Financial Wellness का क्या मतलब

Financial Wellness का मतलब केवल ज्यादा पैसा होना नहीं है, बल्कि अपनी रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों पर नियंत्रण रखना, इमरजेंसी के लिए तैयार रहना, अपने छोटे-बड़े वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ना और भविष्य को लेकर आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करना है।

Mindful Budgeting क्या है?

Mindfulness का मतलब है किसी काम को जागरूक होकर करना और बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचना। जब यही तरीका पैसों के मामले में अपनाया जाता है तो इसे Mindful Money Management कहा जा सकता है।

इसका मतलब है कि खरीदारी करने से पहले खुद से सवाल करें कि यह खर्च वास्तव में आपकी जरूरत है या सिर्फ उस समय के मूड की वजह से आप पैसा खर्च कर रहे हैं। उदाहरण के लिए ऑनलाइन सेल देखकर तुरंत कोई सामान खरीदने के बजाय कुछ देर रुककर सोचें कि क्या यह चीज आपके बजट और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप है।

Budget बनाना क्यों जरूरी है?

कई लोगों को बजट का मतलब केवल खर्चों पर रोक लगाना लगता है। लेकिन सही मायने में बजट आपको यह तय करने में मदद करता है कि आपकी कमाई का कितना हिस्सा कहां जाना चाहिए। आप बजट के लिए 50-30-20 Rule अपना सकते हैं। इसके मुताबिक आय का करीब 50 फीसदी हिस्सा जरूरतों, 30 फीसदी इच्छाओं और 20 फीसदी बचत या निवेश के लिए रखा जा सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की आय और जिम्मेदारियां अलग होती हैं, इसलिए इसे अपनी स्थिति के अनुसार बदला जा सकता है।

Financial Routine बनाएं

पैसों को व्यवस्थित रखने के लिए एक नियमित Financial Routine बनाया जा सकता है। हर सप्ताह खर्चों की समीक्षा करें। महीने में एक बार बिल, निवेश और बजट की स्थिति देखें। हर तीन महीने में अपने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और साल में कम से कम एक बार Net Worth, Savings Rate और भविष्य के लक्ष्यों का आकलन करें।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

Poonam Devi

जनता दरबार में पूनम देवी ने जताई गाय पालने की इच्छा, CM योगी ने अधिकारियों को दिया ये आदेश

August 24, 2026
BJP President Nitin Naveen

मिशन 2027 के लिए BJP का रोड मैप तैयार, नितिन नवीन की तरकस में कितने कमान?

August 23, 2026
cm yogi vs akhilesh yadav

अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी जनता

August 23, 2026
UP and Yamanashi province of Japan

यामानाशी गवर्नर बोले- सीएम योगी के साथ मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन और विश्व शांति पर करेंगे काम

August 23, 2026

Recent News

Poonam Devi

जनता दरबार में पूनम देवी ने जताई गाय पालने की इच्छा, CM योगी ने अधिकारियों को दिया ये आदेश

August 24, 2026
BJP President Nitin Naveen

मिशन 2027 के लिए BJP का रोड मैप तैयार, नितिन नवीन की तरकस में कितने कमान?

August 23, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.