news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां

by National Agenda
August 17, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
CM Yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. सीएम ने उन्हें भारत की आजादी के प्रथम स्वातंत्र्य समर 1857 की महान क्रांतिकारियों में से एक बताया. कहा कि वीरांगनाओं का योगदान, तप, त्याग और बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी 196वीं जयंती है. वर्ष 1857 में वे मात्र 27 वर्ष की थीं. इस छोटी आयु में उन्होंने आजादी के संघर्ष में बलिदान कर मिसाल प्रस्तुत की. आजादी के लिए उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा है.

‘वीरांगना रानी अवंती बाई के योगदान के लिए हर भारतवासी  है नतमस्तक’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी भारत की आजादी की उन महान नायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था. उन्होंने आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने में कोई कोताही नहीं बरती. वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए युद्ध को लड़ा गया, हर व्यक्ति आज भी बड़ी श्रद्धा से उनकी स्मृतियों को नमन करता है. उनके योगदान के लिए हर भारतवासी नतमस्तक है.

तीनों महिला पीएसी बटालियन में वीरांगनाओं की लग रही अश्वारोही प्रतिमा

सीएम योगी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का आदर्श उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सके, इसके लिए हमारी सरकार ने यूपीपीएसी की तीन नई महिला बटालियन के गठन के कार्य को बढ़ाया और इनका नामकरण/गठन इन्हीं वीरांगनाओं के नाम पर किया. बदायूं में रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर पीएसी की नई वाहिनी का गठन किया. यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है.

वहां वीरांगना रानी अवंती बाई की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना की कार्रवाई अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी के नाम पर महिला पीएसी की गठित बटालियन का कार्य भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ा है.  गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर पीएसी की नई बटालियन का कार्य तेजी से बढ़ रहा है. इन दोनों बटालियन में भी वीरांगनाओं की अश्वारोही प्रतिमाओं का कार्य आगे बढ़ा है.

बेटी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रश्न उभरते थे, इन वीरांगनाओं के नाम पर किए गए कार्य के पीछे का ध्येय यही है कि उन प्रश्नों पर छाए बादल समाप्त हों. बेटी सुरक्षित हो और सम्मान के साथ सिर उठाकर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर सके. उसके स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाएं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकें. इसी विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में कार्यक्रमों को बढ़ाया है.

2017 में यूपी पुलिस में थीं 10 हजार महिलाएं, अब संख्या 45 हजार से अधिक

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 फीसदी बेटियों की भर्ती अनिवार्य हुई. 2017 में उत्तर प्रदेश के पुलिस बल में महिलाओं की संख्या मात्र 10 हजार थी, वह संख्या बढ़कर अब 45 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है. नारी केवल नारा नहीं है, बल्कि नारी के गौरव की रक्षा हो रही है, जिससे वे सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आत्मनिर्भर व विकसित भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दे सकें.

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, जय देवी, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी आदि ने भी वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.