news
Monday, August 24, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Politics

CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- ‘आजादी का मतलब…’

by National Agenda
August 16, 2026
in Politics, Uttar Pradesh
0
CM Yogi
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (15 अगस्त) को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रनायकों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा और असमानता से पूर्ण मुक्ति भी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने आजादी के 79 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब 80वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों से जुड़ रहा है. यह अवसर केवल उत्सव मनाने का नहीं बल्कि स्वतंत्रता के व्यापक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी है.

उन्होंने कहा कि देश की आजादी को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है तो किसी एक व्यक्ति, जाति या संप्रदाय को नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान देना होगा.

1947 की आजादी के पीछे था लाखों बलिदानियों का संघर्ष

सीएम योगी ने कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद 1947 में देश को विदेशी दासता से मुक्ति मिली. आज हर भारतवासी जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहा है, वह भारत माता के महान सपूतों के त्याग और तपस्या का परिणाम है. उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे समय तक गुलामी झेली, लेकिन देशवासियों ने मानसिक रूप से कभी गुलामी को स्वीकार नहीं किया. अलग-अलग समय में देश के विभिन्न हिस्सों में विदेशी शासन के खिलाफ आंदोलन हुए. 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इस सामूहिक संघर्ष का महत्वपूर्ण पड़ाव था.

मुख्यमंत्री ने मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई और धनसिंह कोतवाल जैसे वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में देश के अलग-अलग हिस्सों में आजादी की लौ जल रही थी. सभी का उद्देश्य एक ही था- भारत को विदेशी दासता से मुक्त कराना.

गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई में मिली कामयाबी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में देश के सामने अराजकता, अशिक्षा, पिछड़ापन और असमानता जैसी बड़ी चुनौतियां थीं. पिछले आठ दशकों में इनमें से कई समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. उन्होंने दावा किया कि देश में बहुआयामी गरीबी से करीब 25 करोड़ लोग बाहर आए हैं. शिक्षा का दायरा बढ़ा है और बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है. देश में आधुनिक और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है. सीएम ने कहा कि लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए किए जा रहे बदलावों के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और तकनीक के क्षेत्र में नए संस्थान और सुविधाएं विकसित हुई हैं.

‘देश को कमजोर करने वाली ताकतों से रहना होगा सतर्क’

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चार जातियों’ के विजन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, महिला और किसान पर केंद्रित योजनाओं से समाज के बड़े वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर देश को अराजकता, असमानता और अशिक्षा से पूरी तरह मुक्त करना है तो देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा. सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का इस्तेमाल किया गया.

मुख्यमंत्री ने रोजगार, आधुनिक तकनीक, मेडिकल कॉलेज, एम्स, रेलवे, मेट्रो, रैपिड रेल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है.

शहीदों और इंस्पेक्टर सुनील कुमार को किया नमन

सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित देश के महान नेताओं को याद किया. उन्होंने स्वतंत्र भारत की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले जवानों को भी नमन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के बलिदान को विशेष रूप से याद किया. उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. उन्होंने राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार पाने वाले उत्तर प्रदेश के अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भी बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में योगदान देना होगा. सामूहिक प्रयास और राष्ट्रहित की भावना के साथ देश स्वतंत्रता की यात्रा को आगे भी मजबूती से जारी रख सकता है.

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज

अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता

August 24, 2026
Nitin Naveen

UP-गुजरात से पंजाब तक…7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान

August 24, 2026

Recent News

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
ED

ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में हुई छापेमारी

August 24, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.