news
Thursday, October 8, 2026
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
news
  • Home
    • Home
    • Special Story
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated
No Result
View All Result
news
Home Economy

घरेलू LPG से ₹180 सस्ती कीमत पर मिल रहा सिलेंडर…इन ग्राहकों को फायदा

by National Agenda
August 7, 2026
in Economy
0
Cylinder
0
SHARES
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बीते एक अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी लेकिन घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। हालांकि, हम आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बताएंगे जो सामान्य के मुकाबले 180 रुपये सस्ती कीमत पर मिल रही है।

कौन सा है सिलेंडर?

दरअसल, बीते एक अगस्त को ही 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इस सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है। यह सामान्य घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले 180 रुपये सस्ता है। बता दें कि सामान्य एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्ली में 942 रुपये है।

सरकार ने पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के रिटेल आउटलेट्स के जरिए 5 किलो LPG सिलेंडर (डोमेस्टिक प्रेशर रेगुलेटर – DPR के साथ या बिना) बेचने की मंजूरी दी हुई है। इस स्कीम के तहत बेचे जाने वाले LPG को फ्री ट्रेड LPG (FTL) कहा जाता है। पहली बार खरीदते समय इक्विपमेंट (DPR और सिलेंडर) की कीमत, नॉन-डोमेस्टिक 5 Kg सिलेंडर की मौजूदा कीमत पर प्रोडक्ट की कीमत और एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज देने होंगे। बाद में रिफिल करवाते समय, सिर्फ प्रोडक्ट की कीमत देनी होगी।

भारत गैस, इंडियन ऑयल समेत सभी गैस कंपनियां इस तरह के कैटेगरी के सिलेंडर को बेचती हैं। आप अपना पहचान का प्रमाण (POI) दिखाकर रिटेल आउटलेट से सिलेंडर ले सकते हैं।

भारत गैस

आप घर बैठे ही टोल-फ्री नंबर 1800 22 4344 पर कॉल करके इस छोटू एलपीजी सिलेंडर को ऑर्डर कर सकते हैं और इस खास सर्विस के लिए सिर्फ ₹25 के मामूली डिलीवरी चार्ज पर दो घंटे के अंदर डिलीवरी पा सकते हैं। इस मामले में भी आपको अपनी पहचान का सबूत (POI) देना होगा। ऑर्डर टोल-फ्री नंबर पर 24×7 बुक किए जा सकते हैं। ऑर्डर की डिलीवरी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच की जाएगी।

रात 9 बजे के बाद बुक किए गए ऑर्डर की डिलीवरी अगले दिन सुबह 9 बजे के बाद होगी। कनेक्शन/रीफिल सिलेंडर ऑर्डर बुक होने के 2 घंटे के अंदर ग्राहक के घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा। ‘डायल ए भारतगैस मिनी’ सर्विस अभी 8 शहरों – अहमदाबाद, बैंगलोर, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, हैदराबाद, मुंबई और पुणे – में उपलब्ध है। इसी तरह, इंडियन ऑयल छोटू सिलेंडर दे रहा है।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
cm yogi

नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार

July 25, 2026
bulldozer action

लखनऊ में फिर गरज रहा बुलडोजर, तोड़ी जा रही 15 जिंदगियां लीलने वाली बिल्डिंग

July 25, 2026
up school

आठवीं तक के स्कूलों में नए सिरे से बनेगी सरप्लस लिस्ट, अब लागू होगा RTI मानक

July 25, 2026
निजी नलकूप

यूपी में निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन के लिए नई व्यवस्था, किसानों को मिलेगी ये सहूलियत

July 21, 2026
cm yogi

मेक इन इंडिया को मिलेगी रफ़्तार, लखनऊ में लगेगी देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी

up rera

यूपी रेरा का बड़ा फैसला, अब सिर्फ ₹1000 में होगा फ्लैट ट्रांसफर

cm yogi

1.43 लाख शिक्षामित्रों ट्रिपल तोहफा: सैलरी और कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ मिलेगा जीवन बीमा कवर

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘हीट एक्शन प्लान’, 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
cm yogi

काशी से क्योटो तक यानी आस्था से अर्थव्यवस्था तक… CM योगी ने भारत-जापान की मैत्री की अहमियत बताई

October 8, 2026
cm yogi

UP पुलिस में खिलाड़ियों की अब सीधी भर्ती… CM योगी ने पूर्व सरकार पर बोला हमला

October 8, 2026

Recent News

cancer medicine

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ 

October 8, 2026
delhi government

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026

Categories

  • Bihar
  • Bureaucracy
  • Buzz
  • Delhi
  • Diplomacy
  • Economy
  • International
  • National
  • Opinion
  • Politics
  • Punjab
  • Special Story
  • Uncategory
  • Uttar Pradesh

Site Navigation

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Terms and Conditions
  • Advertisement
  • Contact Us
news

nationalAgenda is an independent website covering news, politics, sports, culture and everything in between. Get the latest news, reportage, analysis & exclusive information.

Contact Us :- info@nationalagenda.in

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Bureaucracy
  • National
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Punjab
  • Buzz
  • Opinion
  • Economy
  • Diplomacy
  • International
  • Curated

© 2025 nationalAgenda - Check out the latest news from India and around the world Era.